फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Ujjain News ›   Ujjain: Uncle called and told his nephew that he was killing himself by consuming poison

Ujjain: मामा ने फोन लगाकर भांजे को बताया मैं जहर खाकर दे रहा हूं जान, कर्जदारों से था परेशान

Thu, 08 Feb 2024 07:25 PM IST
दिनेश शर्मा अमर उजाला, न्यूज डेस्क, उज्जैन
अमर उजाला, न्यूज डेस्क, उज्जैन Published by: दिनेश शर्मा Updated Thu, 08 Feb 2024 07:25 PM IST
सार

उज्जैन में एक व्यक्ति ने कर्जदारों से परेशान होकर जहर खा लिया और भानजे को घटना की जानकारी दी। भानजे ने उसे अस्पताल में भर्ती कराया पर गुरुवार को उसकी मौत हो गई। पुलिस जांच कर रही है। 

विज्ञापन
Ujjain: Uncle called and told his nephew that he was killing himself by consuming poison
सांकेतिक तस्वीर। - फोटो : अमर उजाला ग्राफिक्स

विस्तार

उज्जैन के इंदिरा नगर में रहने वाले एक पंडित ने परसों शाम को जहर खा लिया और अपने भानजे को फोन पर जानकारी दी। इस पर उसे अस्पताल में भर्ती कराया गया। गुरुवार को उपचार के दौरान उसकी मौत हो गई। पुलिस ने बताया कि उस पर कर्ज अधिक होने से वह तनाव में था। मामले में जांच शुरू कर दी गई है।
विज्ञापन


चिमनगंज मंडी थाना पुलिस ने बताया कि इंदिरा नगर में रहने वाला राजेन्द्र पिता शंकरलाल ठक्कर (44) पंडिताई का काम करता था और उसका मुख्य घर रूपाहेड़ा में है। मंगलवार शाम उसने जहर खा लिया था और इसके बाद इस बात की जानकारी फोन पर उसने अपने नानाखेड़ा निवासी भानजे विकास को दी थी। इस पर तत्काल विकास अपने भाई दिलीप के साथ उसके घर पहुंचा और उसे अस्पताल में भर्ती कराया। उपचार के दौरान राजेन्द्र की मौत हो गई। पुलिस ने सूचना के बाद शव कब्जे में ले लिया है। 
विज्ञापन


मृतक के भानजे दिलीप शर्मा ने बताया कि उसके मृत मामा राजेन्द्र पर कर्ज अधिक हो गया था और इसके चलते वे एक माह से तनाव में चल रहे थे। कर्ज नहीं चुका पाने की स्थिति में उन्होंने जहर खाकर जान दी है। पुलिस ने परिजनों के बयान दर्ज करने के बाद जांच शुरू कर दी है। पुलिस पता लगा रही है कि मृतक ने किन लोगों से कर्जा ले रखा था।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed