फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Ujjain News ›   Ujjain: Ujjain's famous Tepa conference will be held tomorrow, after Tepa dance and Tepa trial

Tepa Sammelan: उज्जैन का प्रसिद्ध आयोजन कल, टेपा नृत्य और टेपा पर मुकदमा चलने के बाद होगा कांव-कांव सम्मेलन

Fri, 31 Mar 2023 11:00 PM IST
दिनेश शर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, उज्जैन
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, उज्जैन Published by: दिनेश शर्मा Updated Fri, 31 Mar 2023 11:00 PM IST
सार

आयोजन में सर्वप्रथम होने वाला टेपा नृत्य व गीत हो या फिर अधिकारियों और राजनेताओं को दी जाने वाली टेपा उपाधि यह सबकुछ विशेष ही है, जो कि अतिथियों के जीवन से जुड़ी घटनाओं पर हास्य पैदा करती है। 

विज्ञापन
Ujjain: Ujjain's famous Tepa conference will be held tomorrow, after Tepa dance and Tepa trial
उज्जैन में टेपा सम्मेलन 51 सालों से हो रहा है। इसमें कई उपाधियां दी जाती हैं। - फोटो : फाइल फोटो

विस्तार

उज्जैन में मूर्ख दिवस पर शनिवार को प्रसिद्ध टेपा सम्मेलन का आयोजन किया जा रहा है। वरिष्ठजनों को दिए जाने वाले सम्मान व उन्हें दी जाने वाली उपाधि के टेपा नृत्य और अंत में होने वाले कांव-कांव सम्मेलन के कारण लोकप्रियता हर वर्ष बढ़ रही है। आयोजन 51 सालों से चल रहा है। 
विज्ञापन


बता दें कि लोगों को हंसाने और गुदगुदाने के लिए देशभर मे कई कार्यक्रम आयोजित होते हैं। उज्जैन का टेपा सम्मेलन भी उसमें शामिल है।  अखिल भारतीय टेपा सम्मेलन के सचिव मनीष शर्मा ने बताया कि यह आयोजन 1 अप्रैल 2023  शनिवार को मूर्ख दिवस पर कालिदास अकादमी मे शाम 8 बजे से होने जा रहा है, जिसमें अधिकारियों, राजनेताओं को सम्मान स्वरूप एक उपाधि दी जाएगी और इसके बाद कवियों की कांव-कांव शुरू होगी। जिसमें प्रसिद्ध हास्य अभिनेता उदय दहिया मुख्य आकर्षण का केंद्र रहेंगे। 
विज्ञापन


युद्ध और कोरोना बने थे आयोजन में बाधक
संस्था के अध्यक्ष ओम अमरनाथ खत्री ने बताया कि वैसे तो यह आयोजन वर्ष 1970 से सतत जारी है, लेकिन वर्ष 1971 में हुए युद्ध के कारण और कोरोना के एक वर्ष में इस आयोजन में कुछ बाधा जरूर आई थी, लेकिन हर वर्ष आयोजन समिति इस कार्यक्रम को धूमधाम से मनाने मे जुटी रही। 
विज्ञापन
विज्ञापन


यह है टेपा सम्मेलन की लोकप्रियता का कारण
आयोजन में सर्वप्रथम होने वाला टेपा नृत्य व गीत हो या फिर अधिकारियों और राजनेताओं को दी जाने वाली टेपा उपाधि यह सबकुछ विशेष ही है, जो कि अतिथियों के जीवन से जुड़ी घटनाओं पर हास्य पैदा करती है। इसके साथ ही अधिकारियों और नेताओं पर चलाए जाने वाले मुकदमे भी इस कार्यक्रम का सबसे मजबूत पक्ष है जिसके बाद देशभर के कवि अपनी प्रस्तुतियों से लोगों का मनमोह लेता है। 


यह दिए जाते हैं सम्मान 
टेपा सम्मेलन में राधा लाला अमरनाथ स्मृति टेपा सम्मान, पंडित सूर्यनारायण व्यास स्मृति टेपा सम्मान, सांदीपनि न्यास टेपा सम्मान, रंगकर्मी भगवती शर्मा स्मृति टेपा सम्मान, स्वर्गीय रणछोड़ सिंह आंजना स्मृति टेपा सम्मान, स्वर्गीय किशनलाल जायसवाल स्मृति टेपा सम्मान, पत्रकार मानसिंह बेस स्मृति  पत्रकारिता सम्मान, स्वर्गीय सत्यनारायण गोयल स्मृति सम्मान, एडवोकेट ज्ञानस्वरूप श्रीवास्तव स्मृति सम्मान, स्वर्गीय कन्हैयालाल भूतड़ा स्मृति सम्मान, गणेश चिंतामन शास्त्री पंडावाला स्मृति टेपा सम्मान और स्वर्गीय आरक्षक आशा बेस स्मृति टेपा सम्मान प्रदान किया जाता है।

 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed