फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Ujjain News ›   Ujjain: Ujjain RTO made vehicles unfit, then the sound of garbage vehicles stopped

Ujjain: उज्जैन की कचरा कलेक्शन व्यवस्था गड़बड़ाई, आरटीओ ने वाहन कर दिए अनफिट तो थमीं कचरा गाड़ियों की आवाज

Mon, 09 Jan 2023 04:39 PM IST
दिनेश शर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, उज्जैन
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, उज्जैन Published by: दिनेश शर्मा Updated Mon, 09 Jan 2023 04:39 PM IST
सार

कुछ दिन पहले नगर निगम के कचरा कलेक्शन वाहनों की विभाग द्वारा जांच की गई थी और 10 में से 8 गाड़ियां अनफिट पाई गई थीं। ऐसे वाहनों में नगर निगम को सुधार कराने का कहा गया था। 

विज्ञापन
Ujjain: Ujjain RTO made vehicles unfit, then the sound of garbage vehicles stopped
उज्जैन में कचरा कलेक्शन वाहन थम गए हैं। - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

मध्यप्रदेश के उज्जैन में इन दिनों घर-घर से कचरा कलेक्शन की व्यवस्था गड़बड़ाई हुई है। इसकी वजह है कि कचरा गाड़ियां नहीं चल रहीं। कचरा गाड़ियों को आरटीओ अनफिट करार दिया है।  इससे शहर की सफाई व्यवस्था प्रभावित हुई है और कचरे के ढेर दिख रहे हैं।
विज्ञापन


जानकारी के अनुसार उज्जैन के 54 वार्डों में घर-घर कचरा कलेक्शन के लिए नगर निगम के पास करीब 80 गाड़ियां हैं, जो 200 से अधिक कॉलानियों और मोहल्लों में घर-घर कचरा कलेक्शन में लगी हुई थीं। दो दिनों से ये वाहन घरों तक नहीं आ रहे हैं, इससे लोग परेशान हैं। कचरा यहां-वहां नजर आने लगा है। 
विज्ञापन


65 वाहन सड़कों पर चलने लायक नहीं 
आरटीओ संतोष मालवीय ने बताया कि कुछ दिन पहले नगर निगम के कचरा कलेक्शन वाहनों की विभाग द्वारा जांच की गई थी और 10 में से 8 गाड़ियां अनफिट पाई गई थीं। ऐसे वाहनों में नगर निगम को सुधार कराने का कहा गया था। इधर नगर निगम के लगभग 80 कचरा कलेक्शन वाहनों में से 65 वाहन आरटीओ के नजरिए से सड़कों पर चलने लायक नहीं रह गए हैं। 
विज्ञापन
विज्ञापन


काम प्रभावित
नगर निगम ने वाहनों में सुधार शुरू कराया है और पूरे शहर में पिछले एक सप्ताह से आधे वाहन खड़े कर दिए हैं। इस वजह से आगर रोड, एमआर-5, मक्सी रोड और इंदौर रोड की अधिकांश कॉलोनियों में पिछले एक सप्ताह से कचरा कलेक्शन की गाड़ियां आना बंद हो गई हैं और लोग परेशान हो रहे हैं। आरटीओ की जांच के पहले भी नगर निगम के एक कचरा कलेक्शन वाहन को तीन शिफ्टों में अलग-अलग क्षेत्रों में चलाया जा रहा था। उज्जैन में करीब 50 से अधिक वाहन कचरा उठाने के काम में लगे हैं लेकिन आरटीओ में जो जांच हुई इसके बाद से काम प्रभावित हो गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed