{"_id":"63c410f76f892a42e5194caf","slug":"ujjain-two-people-riding-activa-caught-with-smack-of-two-and-a-half-lakhs-2023-01-15","type":"story","status":"publish","title_hn":"Ujjain: ढाई लाख की स्मैक के साथ धराए एक्टिवा सवार दो लोग, पुलिस से बचने के लिए ये तरीका अपना रहे थे सप्लायर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Ujjain: ढाई लाख की स्मैक के साथ धराए एक्टिवा सवार दो लोग, पुलिस से बचने के लिए ये तरीका अपना रहे थे सप्लायर
Sun, 15 Jan 2023 08:13 PM IST
दिनेश शर्मा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, उज्जैन
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, उज्जैन
Published by: दिनेश शर्मा
Updated Sun, 15 Jan 2023 08:13 PM IST
सार
उज्जैन पुलिस ने स्मैक तस्करी के आरोप में दो लोगों को पकड़ा है। इनके कब्जे से ढाई लाख की स्मैक बरामद की गई है। पुलिस से बचने के लिए ये सुबह चार बजे तस्करी कर रहे थे।
विज्ञापन
डेमो
- फोटो : demo pic
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
मध्यप्रदेश की उज्जैन पुलिस ने स्मैक तस्करी करने वाले दो लोगों को गिरफ्तार किया है। दोनों के कब्जे से ढाई लाख की स्मैक बरामद की गई है। आरोपियों ने पुलिस को चकमा देने के लिए तस्करी का समय सुबह चार बजे का चुना था। पुलिस पूछताछ कर रही है।
जानकारी के अनुसार पुलिस को मुखबिर से सूचना मिली थी कि नृसिंह घाट क्षेत्र में रविवार सुबह चार बजे एक्टिवा से दो लोग स्मैक की तस्करी करने आए हैं। महाकाल थाना प्रभारी मुनेन्द्रसिंह गौतम ने बताया की सूचना के बाद पुलिस टीम नृसिंहघाट के समीप जाकर खड़ी हो गई। इस दौरान दो युवक एक्टिवा पर सवार होकर वहां पहुंचे। दोनों को पुलिस ने रोका और उनकी तलाशी ली तो उनके पास से 45 ग्राम स्मैक बरामद हुई जिसकी कीमत ढाई लाख रुपए के करीब है। पुलिस दोनों को पकड़कर थाने ले आई और एनडीपीएस एक्ट में कार्रवाई की।
पुलिस ने बताया कि आरोपियों के नाम जावेद और शाहरुख निवासी वाड़ी मोहल्ला खईया है। पूछताछ में बताया कि दिनभर और रात तक पुलिस की चैकिंग रहती है जिससे बचने के लिए वे तड़के स्मैक पहुंचाने जा रहे थे लेकिन उसके पहले ही पकड़ा गए। दोनों से पुलिस पता लगा रही है कि वे स्मैक किसे देने जा रहे थे।