{"_id":"646de4f5199168788c0a17d9","slug":"ujjain-truck-ran-over-the-couple-returning-home-after-participating-in-the-program-husband-died-on-the-spot-2023-05-24","type":"story","status":"publish","title_hn":"Ujjain: कार्यक्रम में शामिल होकर घर लौट रहे दंपती को ट्रक ने रौंदा, पति की घटनास्थल पर मौत, पत्नी गंभीर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Ujjain: कार्यक्रम में शामिल होकर घर लौट रहे दंपती को ट्रक ने रौंदा, पति की घटनास्थल पर मौत, पत्नी गंभीर
Wed, 24 May 2023 03:50 PM IST
अंकिता विश्वकर्मा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, उज्जैन
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, उज्जैन
Published by: अंकिता विश्वकर्मा
Updated Wed, 24 May 2023 03:50 PM IST
सार
उज्जैन में एक दर्दनाक हादसे में बाइक सवार व्यक्ति की मौत हो गई। पति-पत्नी नागदा से रिश्तेदार के यहां उज्जैन आए थे। लौटते समय एक ट्रक ने बाइक को टक्कर मार दी।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
- फोटो : सोशल मीडिया
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
उज्जैन में एक बाइक सवार दंपती सड़क हादसे का शिकार हो गए। दुर्घटना में पति की मौत हो गई, जबकि पत्नी गंभीर रूप से घायल है। जानकारी के अनुसार नागदा निवासी दंपती मंगलवार की शाम उज्जैन में रहने वाले अपने रिश्तेदार के यहां कार्यक्रम में हिस्सा लेने आए थे। दोनों बाइक से लौट रहे थे, इसी दौरान उन्हेल में मंडी गेट के सामने तेज गति से आ रहे ट्रक ने रौंद दिया। दुर्घटना में मौके पर ही पति की मौत हो गई जबकि पत्नी गंभीर रूप से घायल हो गई। पुलिस ने चालक को गिरफ्तार कर ट्रक जब्त कर लिया है।
उन्हेल थाना पुलिस ने बताया कि नागदा के पंजाब नेशनल बैंक के सामने रहने वाले नंदकिशोर पांचाल अपनी पत्नी संगीताबाई के साथ कल सुबह उज्जैन में रहने वाले अपने रिश्तेदार के यहां कार्यक्रम में शामिल होने आए थे। शाम को दोनों पति-पत्नी बाइक से अपने घर जाने के लिए रवाना हुए थे। शाम साढ़े सात बजे के करीब जब दोनों उन्हेल में कृषि उपज मंडी के सामने से जा रहे थे। इसी दौरान तेज गति से आए ट्रक ने उन्हें रौंद डाला। दुर्घटना में मौके पर ही नंदकिशोर की मौत हो गई जबकि उनकी पत्नी संगीताबाई गंभीर घायल हो गई। घटना होने के बाद मौके पर लोगों की भीड़ लग गई थी और पुलिस भी मौके पर आ गई थी। पुलिस ने तत्काल ट्रक चालक को गिरफ्तार कर लिया और ट्रक कब्जे में ले लिया। वहीं मृतक के शव को अस्पताल भिजवाया तथा उसकी पत्नी को भर्ती कर लिया गया।