फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Ujjain News ›   Ujjain: Tribal children left school due to distance, hence dedicated two buses

Ujjain: आदिवासी बच्चे दूरी की वजह से स्कूल ने छोड़ें, इसलिए समर्पित कीं दो बसें, 52 गांवों के बच्चों को राहत

Thu, 26 Sep 2024 10:28 PM IST
दिनेश शर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, उज्जैन
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, उज्जैन Published by: दिनेश शर्मा Updated Thu, 26 Sep 2024 10:28 PM IST
सार

सुदूर आदिवासी इलाकों के बच्चों को स्कूल पहुंचने में अब आसानी होगी। दूरी की वजह से कोई स्कूल भी नहीं छोड़ेगा। एक सामाजिक संस्था ने ऐसे स्कूलों को बसें मुहैया कराई हैं। इस बसों के जरिए 52 गांवों के सैकड़ों बच्चे, जो स्कूल दूर होने की वजह से पढ़ाई छोड़ने पर मजबूर थे, अब आसानी से स्कूल पहुंच सकेंगे और अपने सपनों की ओर एक कदम और बढ़ा सकेंगे।

विज्ञापन
Ujjain: Tribal children left school due to distance, hence dedicated two buses
दूर गांव के आदिवासी बच्चों के लिए मिली बस - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

उज्जैन और बैतूल जिलों के आदिवासी इलाकों में स्थित स्कूलों के लिए दो स्कूल बसें भेंट कर शिक्षा के क्षेत्र में चल रहे अभियान को बल दिया गया है। इन बसों के जरिए 52 गांवों के सैकड़ों बच्चे, जो स्कूल दूर होने की वजह से पढ़ाई छोड़ने पर मजबूर थे, अब आसानी से स्कूल पहुंच सकेंगे और अपने सपनों की ओर एक कदम और बढ़ा सकेंगे।
विज्ञापन

 
बस स्कूलों को जब समर्पित की गई तब विद्यालयों में रंगारंग समारोह आयोजित किए गए। बस सेवा के बारे में बताते हुए अवादा फाउंडेशन की निदेशक ऋतु पटवारी ने कहा कि हम मध्य प्रदेश के आदिवासी क्षेत्रों में शिक्षा के स्तर को बेहतर बनाने के लिए प्रतिबद्ध हैं। इन स्कूल बसों के माध्यम से हमने बच्चों को स्कूल पहुंचने में होने वाली दिक्कतों को कम करने की कोशिश की है। हमारा विश्वास है कि शिक्षा ही बच्चों के बेहतर भविष्य की कुंजी है। ये स्कूल बसें बच्चों को न सिर्फ स्कूल तक ले जाएंगी, बल्कि उनके जीवन में एक नई शुरुआत भी लेकर आएंगी। अब बच्चे समय पर स्कूल पहुंच सकेंगे, जिससे उनकी पढ़ाई पर सकारात्मक असर पड़ेगा। इसके अलावा, बस यात्रा के दौरान बच्चे आपस में बातचीत कर सकेंगे और नए दोस्त बना सकेंगे।
विज्ञापन

 
पटवारी ने कहा कि एक अनूठी पहल भी शुरू की गई है, जिसके तहत स्कूलों की दीवारों पर पाठ्यक्रम को रोचक तरीके से चित्रित किया जाता है, जिससे बच्चे मजेदार और इंटरैक्टिव तरीके से सीख सकें। शिक्षा की गुणवत्ता सुनिश्चित करने के लिए स्कूलों में स्मार्ट बोर्ड, विज्ञान प्रयोगशाला, कंप्यूटर लैब, पुस्तकालय, बैठने की उचित व्यवस्था, शौचालय सुविधाएं, स्कॉलरशिप प्रोग्राम, उद्यमिता कक्षाएं और करियर काउंसलिंग जैसी महत्वपूर्ण सुविधाएं प्रदान की हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed