फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Ujjain News ›   Ujjain: Today, Uma Mata's ride which comes out once a year, Will start from Mahakal temple and reach Ramghat

Ujjain: वर्ष में एक बार निकलने वाली उमा माता की सवारी आज, महाकाल मंदिर से प्रारम्भ होकर पहुंचेगी रामघाट

Mon, 16 Oct 2023 08:13 AM IST
अंकिता विश्वकर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, उज्जैन
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, उज्जैन Published by: अंकिता विश्वकर्मा Updated Mon, 16 Oct 2023 08:13 AM IST
सार

Ujjain News: पंच दिवसीय उमासाँझी महोत्सव के पश्चात अश्विन शुक्ल द्वितीया (चन्द्र दर्शन) को परम्परानुसार 16 अक्टूबर 2023 आज सोमवार को उमा माता जी की सवारी निकाली जाएगी।

विज्ञापन
Ujjain: Today, Uma Mata's ride which comes out once a year, Will start from Mahakal temple and reach Ramghat
आज निकलेगी उमा माता की सवारी - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

श्री महाकालेश्वर मंदिर में सृष्टि के सृजनकर्ता भगवान शिव एवं उमा का पुरूष एवं प्रकृति का उत्सव उमा सांझी के रूप में मनाया गया। इस दौरान मंदिर परिवार के पुजारी, पुरोहितगण प्राचीन सांझी की शिला पर प्रतिदिन रंगोली से संजा का निर्माण किया गया एवं भगवान श्री महाकालेश्वर जी के विभिन्न स्वरूपों की झांकी सजाई गई। सायंकाल में मंदिर प्रांगण में विभिन्न सांस्कृतिक कार्यक्रमों व शालेय विद्यार्थियों हेतु प्रतियोगिताओं का भी आयोजन किया गया।
विज्ञापन


पंच दिवसीय उमासाँझी महोत्सव के पश्चात अश्विन शुक्ल द्वितीया (चन्द्र दर्शन) को परम्परानुसार 16 अक्टूबर 2023 आज सोमवार को उमा माता जी की सवारी निकाली जाएगी। जो शाम 4 बजे श्री महाकालेश्वर मंदिर के सभामंडप पूजन के बाद श्री महाकाल चौराहा, महाकाल घाटी, तोपखाना, दौलतगंज चौराहा, नईसड़क, कंठाल, सराफा, छत्रीचौक, गोपाल मन्दिर, पटनी बाजार, गुदरी चौराहा, बक्षीबाजार, कार्तिक चौक एवं मोढ़ की धर्मशाला, रामानुज कोट होते हुए क्षिप्रा तट पर पहुँचेगी । यहाँ जवारे, संजा विसर्जन एवं पूजन के पश्चात् सवारी कहारवाड़ी, बक्षी बाजार एवं महाकाल रोड़ होते हुए श्री महाकालेश्वर मन्दिर वापस आयेगी। सवारी में श्री उमा माता पालकी में रजत का विग्रह, डोल रथ पर गरूड़ पर श्री माताजी की प्रतिमा तथा भगवान श्री महेश विराजित होकर निकलेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed