फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Ujjain News ›   Ujjain: Three miscreants involved in buying and selling of pistols arrested

Ujjain: पिस्टल की खरीद-फरोख्त में लिप्त तीन बदमाश गिरफ्तार, तीन देशी पिस्टल भी बरामद

Mon, 17 Apr 2023 05:01 PM IST
दिनेश शर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, उज्जैन
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, उज्जैन Published by: दिनेश शर्मा Updated Mon, 17 Apr 2023 05:01 PM IST
सार

उज्जैन में अवैध हथियारों की खरीद-फरोख्त करने वाले तीन बदमाशों को क्राइम ब्रांच ने गिरफ्तार किया है। उनके कब्जे से तीन देशी पिस्टल भी जब्त की गई हैं। तीनों खरगोन के सिकलीगरों से हथियार लाकर यहां बेच रहे थे। 

विज्ञापन
Ujjain: Three miscreants involved in buying and selling of pistols arrested
उज्जैन क्राइम ब्रांच ने तीन बदमाशों को पकड़ा है, जो अवैध पिस्टल बेचने की कोशिश कर रहे थे - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

उज्जैन में हथियारों की खरीद-फरोख्त करने वाले तीन बदमाशों को क्राइम ब्रांच ने गिरफ्तार किया है। उनके कब्जे से तीन देशी पिस्टल भी जब्त की गई हैं। तीनों खरगोन के सिकलीगरों से हथियार लाकर यहां बेच रहे थे। पुलिस ने बताया कि तीनों आरोपियों पर पूर्व से कई अपराध दर्ज हैं। 
विज्ञापन


बता दें कि शनिवार रात मुखबिर की सूचना मिली थी कि लालपुल के नीचे दो युवक हथियार बेचने की फिराक में घूम रहे हैं। क्राइम ब्रांच ने घेराबंदी कर दो युवकों को हिरासत में लिया। उनके कब्जे से दो देशी पिस्टल बरामद की गई। पूछताछ में उसने अपने तीसरे साथी के बारे में भी बताया, जिसे पुलिस ने हरिफाटक पुल के पास से पकड़ लिया। उसके पास से भी एक पिस्टल जब्त हो गई। 
विज्ञापन


क्राइम ब्रांच प्रभारी संजय यादव ने बताया कि मुखबिर की सूचना के बाद महाकाल थाना पुलिस के सहयोग से टीम ने घेराबंदी की थी। तीनों को पकड़कर थाने लाया गया, जहां आरोपियों ने अपने नाम फरदीन पिता सलीम खान निवासी अंडागली भार्गव मार्ग, अमान पिता आजम शेख निवासी गेबी साहब की गली और शेफू पिता आजम खान निवासी रामप्रसाद भार्गव मार्ग बताए। पुलिस ने बताया कि आरोपी फरदीन पूर्व में शनि मंदिर में चोरी के मामले में पकड़ा जा चुका है और दो आरोपी अमान पर पिस्टल बेचने सहित अन्य मामले दर्ज हैं तथा शेफू पर भी 307 का केस चल रहा है। आरोपियों ने पूछताछ में बताया कि वो खरगोन के सिकलीगरों से पिस्टल लाकर यहां 15 से 20 हजार रुपये के दाम पर बेचते हैं। पुलिस तीनों से पूछताछ कर पता लगा रही है कि अभी तक किन-किन लोगों को उन्होंने हथियार बेचे हैं। पुलिस ने तीनों के खिलाफ आर्म्स एक्ट में कायमी कर ली है।
विज्ञापन
विज्ञापन

 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed