फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Ujjain News ›   Ujjain: Theft was done to fulfill drug addiction, two arrested

Ujjain: नशे की लत को पूरा करने के लिए की थी चोरी, सरिया चुराने गए थे मौका मिलते ही कर दिया आभूषणों पर हाथ साफ

Thu, 16 Mar 2023 04:41 PM IST
दिनेश शर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, उज्जैन
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, उज्जैन Published by: दिनेश शर्मा Updated Thu, 16 Mar 2023 04:41 PM IST
सार

नशे की लत को पूरा करने के लिए दो लोग चोर बन गए। वे छोटा-मोटा सरिया चुराने निकले थे, पर सूना घर पाकर वे ताला तोड़ अंदर घुस गए और जेवरात पर हाथ साफ कर दिया। पुलिस ने दोनों को गिरफ्तार कर लिया है। 

विज्ञापन
Ujjain: Theft was done to fulfill drug addiction, two arrested
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : Social Media

विस्तार

उज्जैन में दो लोग नशे की लत पूरा करने के लिए चोरी कर रहे थे। आरोपियों में एक नाबालिग है। पुलिस ने उन्हें गिरफ्तार कर लिया है। वे बीते दिनों सरिया चुराने निकले थे, पर घर सूना मिला तो ताले तोड़कर जेवरात चुरा ले गए। 
विज्ञापन


कोतवाली थाना पुलिस ने बताया कि उमेश चौहान पिता इंद्रसिंह निवासी बहादुरगंज के सूने मकान को 27 फरवरी को अज्ञात बदमाशों ने अपना निशाना बनाया था, जहां से चोर सोने-चांदी के आभूषण सहित कैमरा, लेपटॉप, कीमती घड़ियां चुरा ले गए थे। इस दौरान चौहान का परिवार महिदपुर में आयोजित शादी समारोह में गया था। लौटने पर उन्हें चोरी की जानकारी लगी जिसकी सूचना पुलिस को दी। पुलिस ने मामले में केस दर्ज कर चोरों की तलाश शुरू की और राहुल निवासी बहादुरगंज व उसके नाबालिग दोस्त को गिरफ्तार कर पूछताछ के बाद चोरी किया गया कैमरा, लेपटॉप, घड़ियां और जेवर आदि बरामद कर लिए हैं। पुलिस ने बताया कि दोनों युवक नशे के आदी हैं और उन्होंने नशे की लत पूरी करने के लिए ही चोरी की वारदात को अंजाम दिया था। 
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed