{"_id":"6412f94482b864456a0d6a31","slug":"ujjain-theft-was-done-to-fulfill-drug-addiction-two-arrested-2023-03-16","type":"story","status":"publish","title_hn":"Ujjain: नशे की लत को पूरा करने के लिए की थी चोरी, सरिया चुराने गए थे मौका मिलते ही कर दिया आभूषणों पर हाथ साफ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Ujjain: नशे की लत को पूरा करने के लिए की थी चोरी, सरिया चुराने गए थे मौका मिलते ही कर दिया आभूषणों पर हाथ साफ
Thu, 16 Mar 2023 04:41 PM IST
दिनेश शर्मा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, उज्जैन
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, उज्जैन
Published by: दिनेश शर्मा
Updated Thu, 16 Mar 2023 04:41 PM IST
सार
नशे की लत को पूरा करने के लिए दो लोग चोर बन गए। वे छोटा-मोटा सरिया चुराने निकले थे, पर सूना घर पाकर वे ताला तोड़ अंदर घुस गए और जेवरात पर हाथ साफ कर दिया। पुलिस ने दोनों को गिरफ्तार कर लिया है।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
- फोटो : Social Media
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
उज्जैन में दो लोग नशे की लत पूरा करने के लिए चोरी कर रहे थे। आरोपियों में एक नाबालिग है। पुलिस ने उन्हें गिरफ्तार कर लिया है। वे बीते दिनों सरिया चुराने निकले थे, पर घर सूना मिला तो ताले तोड़कर जेवरात चुरा ले गए।
कोतवाली थाना पुलिस ने बताया कि उमेश चौहान पिता इंद्रसिंह निवासी बहादुरगंज के सूने मकान को 27 फरवरी को अज्ञात बदमाशों ने अपना निशाना बनाया था, जहां से चोर सोने-चांदी के आभूषण सहित कैमरा, लेपटॉप, कीमती घड़ियां चुरा ले गए थे। इस दौरान चौहान का परिवार महिदपुर में आयोजित शादी समारोह में गया था। लौटने पर उन्हें चोरी की जानकारी लगी जिसकी सूचना पुलिस को दी। पुलिस ने मामले में केस दर्ज कर चोरों की तलाश शुरू की और राहुल निवासी बहादुरगंज व उसके नाबालिग दोस्त को गिरफ्तार कर पूछताछ के बाद चोरी किया गया कैमरा, लेपटॉप, घड़ियां और जेवर आदि बरामद कर लिए हैं। पुलिस ने बताया कि दोनों युवक नशे के आदी हैं और उन्होंने नशे की लत पूरी करने के लिए ही चोरी की वारदात को अंजाम दिया था।