फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Ujjain News ›   Ujjain The woman misbehaved with the security personnel slapped the supervisor

Ujjain News: महिला ने सुरक्षाकर्मियों से की अभद्रता, सुपरवाइजर को मारा थप्पड़, दोनों पक्ष थाने पहुंचे

Wed, 23 Aug 2023 05:17 PM IST
लोकेंद्र सिंह चंपावत न्यूज डेस्क, अमर उजाला, उज्जैन
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, उज्जैन Published by: लोकेंद्र सिंह चंपावत Updated Wed, 23 Aug 2023 05:17 PM IST
सार

उज्जैन के महाकाल धाम में एक महिला श्रद्धालु और सुरक्षाकर्मियों में विवाद हो गया। आरोप है कि महिला ने अभद्रता की और सुपरवाइजर को थप्पड़ जड़ दिया। इसको लेकर दोनों पक्षों ने थाने में मामला दर्ज करवाया।

विज्ञापन
Ujjain The woman misbehaved with the security personnel slapped the supervisor
सुपरवाइजर से महिला ने की अभद्रता - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

मध्यप्रदेश के उज्जैन में एक विवाद का मामला सामने आया है। महाकाल महालोक मे एक महिला श्रद्धालु और सुरक्षाकर्मियों के बीच विवाद हो गया। आरोप है कि महिला ने सुरक्षाकर्मियों से की अभद्रता की। मौके पर पहुंचे सुपरवाइजर को थप्पड़ मार दिया। मामले को लेकर दोनों पक्ष ने थाने में आवेदन दिया है।
विज्ञापन


महिला ने सुपरवाइजर को थप्पड़ जड़ा
घटना के संबंध में बताया जा रहा है कि बुधवार सुबह करीब छह बजे एक महिला ऑटो रिक्शा में बैठकर महाकाल महालोक पहुंची थी। वहां ऑटो को महाकाल महालोक के भीतर ले जाना चाहती थी। गेट पर सुरक्षाकर्मी सपना और अंकित ने ऑटो को आगे बढने से रोक दिया। महिला ऑटो में बैठकर अंदर जाने के लिए सुरक्षाकर्मियों से विवाद करने लगी। महिला ने महाकाल महालोक में ई-कार्ट को देखकर कहा कि जब दूसरे वाहन अंदर चल सकते है, तो ऑटो भी अंदर जाना चाहिए। इस बीच मौके पर पहुंचे सुरक्षा सुपरवाइजर आकाश करैय्या ने महिला को समझाने का प्रयास किया। महिला ने आकाश को थप्पड़ मार दिया। वहीं, पूजा गोयल, सपना और अंकित से झूमाझटकी की। इसमें सुरक्षाकर्मियों को महिला के नाखून से चोट लगी है।
विज्ञापन


मामले में दोनों पक्ष थाने पहुंचे
दोनों पक्ष महाकाल थाने पहुंचे। पुलिस ने बताया कि सुरक्षाकर्मियों ने महिला के खिलाफ आवेदन दिया है। लखनऊ निवासी महिला जान्हवी पांडे ने भी आवेदन दिया है, लेकिन कार्रवाई करने से यह कहते हुए इनकार कर दिया कि उसे जो करना है वह लखनऊ जाकर करेंगी। महिला का आरोप है कि सुपरवाइजर और गार्ड ने उसका हाथ पकड़ा था। महिला गार्ड पूजा की शिकायत के खिलाफ 107/16 मे प्रतिबंधात्मक करवाई की गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed