{"_id":"63e390665adf75091300d95a","slug":"ujjain-the-team-arrived-to-survey-the-crop-damage-the-farmer-had-a-heart-attack-in-front-of-them-and-died-2023-02-08","type":"story","status":"publish","title_hn":"Ujjain: फसल नुकसानी का सर्वे करने पहुंचा दल, उनके सामने ही किसान को आया हार्टअटैक और हो गई मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Ujjain: फसल नुकसानी का सर्वे करने पहुंचा दल, उनके सामने ही किसान को आया हार्टअटैक और हो गई मौत
Wed, 08 Feb 2023 05:37 PM IST
दिनेश शर्मा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, उज्जैन
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, उज्जैन
Published by: दिनेश शर्मा
Updated Wed, 08 Feb 2023 05:37 PM IST
सार
उज्जैन के ग्राम नजरपुर में बीते दिनों पड़े मावठे व तेज हवा के कारण सैकड़ों किसानों की गेहूं की फसल नष्ट हो गई थी। गांव में फसल बीमा कंपनी एवं कृषि विभाग के अधिकारी जनप्रतिनिधियों के साथ नष्ट हुई फसलों का सर्वे कर रहे थे। इसी दौरान किसान को हार्टअटैक आया और उसकी मौत हो गई।
विज्ञापन
Heart attack
विस्तार
मध्यप्रदेश के उज्जैन में चौंकाने वाला मामला सामने आया है। फसल नुकसानी के सर्वे के दौरान किसान की हार्टअटैक से मौत हो गई। मुआयना कर रही टीम ने किसान को अस्पताल पहुंचाने में मदद की। लेकिन उसे बचाया नहीं जा सका।
जानकारी के अनुसार मामला उज्जैन के ग्राम नजरपुर का है। बीते दिनों ग्राम नजरपुर में पड़े मावठे व तेज हवा के कारण सैकड़ों किसानों की गेहूं की फसल नष्ट हो गई थी। गांव में फसल बीमा कंपनी एवं कृषि विभाग के अधिकारी जनप्रतिनिधियों के साथ नष्ट हुई फसलों का सर्वे कर रहे थे। सर्वे दल जब किसान सुमेरसिंह राजपूत के खेत पर मुआयना कर रहा था इसी दौरान गेहूं की नष्ट हुई फसल को अधिकारियों को दिखाते समय कृषक सुमेरसिंह राजपूत के सीने में अचानक तेज दर्द हुआ और वह लड़खड़ाकर वहीं गिर गया। अफसरों ने ग्रामीणों की मदद से परिजनों को सूचना भेजी और किसान को अस्पताल भिजवाया। डॉक्टरो ने सुमेरसिंह को मृत घोषित कर दिया।