{"_id":"64cc7d2f3b8ccc947006d195","slug":"ujjain-the-miscreant-entered-the-house-to-steal-attacked-the-elderly-arrested-from-cctv-footage-2023-08-04","type":"story","status":"publish","title_hn":"Ujjain: चोरी करने घर में घुसा था बदमाश, बुजर्ग ने पकड़ा तो औजार से किया हमला, सोने की चैन और नगदी बरामद","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Ujjain: चोरी करने घर में घुसा था बदमाश, बुजर्ग ने पकड़ा तो औजार से किया हमला, सोने की चैन और नगदी बरामद
Fri, 04 Aug 2023 09:53 AM IST
अंकिता विश्वकर्मा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, उज्जैन
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, उज्जैन
Published by: अंकिता विश्वकर्मा
Updated Fri, 04 Aug 2023 09:53 AM IST
सार
चोरी करने की नियत से घर में घुसे नाबालिग चोर को जब मकान मालिक ने पकड़ा तो उसने औजार से सिर पर हमला कर दिया। पीड़ित की शिकायत पर पुलिस ने नाबालिग आरोपी को सीसीटीवी फुटेज की मदद से पकड़ लिया है।
विज्ञापन
नाबालिग आरोपी सीसीटीवी फुटेज से पकड़ाया
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
चोरी की वारदात कर भाग रहे नाबालिग बदमाश को नींद से जागे बुजुर्ग ने पकड़ने का प्रयास किया, लेकिन इस दौरान बदमाश ने हमला कर दिया और भाग निकला। पुलिस ने सीसीटीवी फुटेज से पहचान कर नाबालिग को हिरासत में लिया है, जिससे अलखधाम में हुई वारदात का भी खुलासा हुआ है।
सुभाष नगर स्थित बैंक कॉलोनी में सतयुग रेस्टोरेंट संचालक दयाराम पिता ठाकुरदास लालवानी (67 वर्ष) का मकान है। सोमवार-मंगलवार रात करीब दो बजे के लगभग उनके मकान की पहली मंजिल पर सीढ़ी के रास्ते गैलरी तक पहुंचने के बाद कमरे में पहुंचे नाबालिग बदमाश ने अलमारी खोलकर सोने की चेन और 12 हजार रुपये नगद चोरी कर लिए। नाबालिग बदमाश अन्य सामान चुराने का प्रयास कर रहा था, उसी दौरान आहट सुनकर दयाराम लालवानी की नींद खुल गई। उन्होंने नाबालिग को घर में देख पकड़ने का प्रयास किया, लेकिन उसने ताला तोड़ने के औजार से सिर पर तीन-चार वार कर दिए और कूदकर भाग निकला। दयाराम लालवानी ने मामले की सूचना नीलगंगा थाना पुलिस को दी। पुलिस ने मकान में लगे सीसीटीवी कैमरों के फुटेज देखें। जिसके आधार पर नाबालिग बदमाश की पहचान हो गई।
वारदात का भी हो गया खुलासा
नाबालिग ने 22 जून को दिनदहाड़े शास्त्री नगर में रहने वाले अखिलेश राठौर के मकान में भी वारदात को अंजाम दिया था। जिसकी तलाश कर उसे बुधवार को हिरासत में ले लिया गया। जिसके पास से सोने की चैन और 12 हजार रुपये बरामद कर लिए गए हैं।