फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Ujjain News ›   Ujjain: The dead body of an old man with his throat cut was lying in the house

Ujjain: घर में ही पड़ा हुआ था वृद्ध का गला कटा शव, परिजनों का कहना- बीमारी से परेशान थे, पुलिस जांच में जुटी

Mon, 27 Mar 2023 05:48 PM IST
दिनेश शर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, उज्जैन
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, उज्जैन Published by: दिनेश शर्मा Updated Mon, 27 Mar 2023 05:48 PM IST
सार

उज्जैन के ग्राम आक्या लिम्बा में रहने वाले 70 वर्षीय देवीलाल की संदिग्ध हालत में मौत हो गई। जब शाम को उनकी बड़ी बहू घर में गई तो देवीलाल की गर्दन कटी लाश पड़ी हुई थी और खून बह रहा था।

विज्ञापन
Ujjain: The dead body of an old man with his throat cut was lying in the house
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

उज्जैन जिले के महिदपुर के समीप ग्राम में रहने वाले एक वृद्ध की लाश रविवार रात उसके घर में पड़ी हुई थी और जब उसकी बहू घर में गई तो उसका गला कटा हुआ था और खून बह रहा था। पुलिस ने सूचना के बाद शव बरामद कर पोस्टमार्टम करा लिया है। पुलिस का कहना है कि पीएम रिपोर्ट मिलने के बाद ही उसकी मौत का कारण पता चल पाएगा।
विज्ञापन


थाना प्रभारी दिनेश भोजक ने बताया कि रविवार रात ग्राम आक्या लिम्बा में रहने वाले देवीलाल उम्र 70 साल की संदिग्ध हालत में मौत हो गई। जब शाम को उनकी बड़ी बहू घर में गई तो देवीलाल की गर्दन कटी लाश पड़ी हुई थी और खून बह रहा था। उसका शोर सुनकर अन्य परिजन तथा पड़ोस के लोग आ गए तथा पुलिस को बुलाया। 
विज्ञापन


महिदपुर थाना पुलिस ने मौके से शव बरामद कर लिया। परिजनों ने बताया कि वे बीमारी से परेशान थे। मृतक की पत्नी और अन्य परिजन खेत पर गए हुए थे। पुलिस ने उनके बयान दर्ज कर लिए हैं और शव का पोस्टमार्टम करा लिया है। पुलिस का कहना है कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद मौत का सही कारण पता चल पाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed