फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Ujjain News ›   Ujjain: Tension in Makdon police station area over removal of Sardar Patel's statue.

Ujjain: माकडोन में सरदार पटेल की प्रतिमा को ट्रैक्टर से गिराया, लाठियां चलीं, तोड़फोड़ के बाद तनाव

Thu, 25 Jan 2024 01:39 PM IST
अर्पित याज्ञनिक न्यूज डेस्क, अमर उजाला, उज्जैन
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, उज्जैन Published by: अर्पित याज्ञनिक Updated Thu, 25 Jan 2024 01:39 PM IST
सार

माकड़ौन क्षेत्र में लौह पुरुष सरदार वल्लभभाई पटेल की मूर्ति को हटाने के लिए उस पर ट्रैक्टर चढ़ा दिया। घटना के बाद से इलाके में विवाद शुरू हो गया। दो पक्ष आमने सामने हो गए। 

विज्ञापन
Ujjain: Tension in Makdon police station area over removal of Sardar Patel's statue.
मूर्ति को लेकर विवाद सुलझाती पुलिस। - फोटो : Amar Ujala Digital

विस्तार

उज्जैन जिला मुख्यालय से 50 किलोमीटर दूर स्थित माकड़ोन क्षेत्र में लौह पुरुष सरदार वल्लभभाई पटेल की प्रतिमा गिराने को लेकर गुरुवार सुबह दो पक्षों में विवाद हो गया। एक पक्ष ने सरदार वल्लभभाई पटेल की मूर्ति को हटाने के लिए उस पर ट्रैक्टर चढ़ा दिया। इसके बाद दोनों पक्ष आमने-सामने हो गए। उग्र भीड़ ने कई गाड़ियों में तोड़फोड़ कर दी। कुछ गाड़ियों को जला दिया और दुकानों पर पथराव किया। तनाव को देखते हुए अतिरिक्त पुलिस बल तैनात किया गया है।
विज्ञापन


विवाद की जानकारी लगते ही माकड़ोन के अलावा उज्जैन और तराना थानों से भी भारी तादाद में पुलिस बल मौके पर पहुंचा। दोनों पक्षों को पुलिस ने समझाकर मामला शांत करवाया। एहतियात के तौर पर अभी यहां पुलिस बल तैनात है। एडिशनल एसपी गुरुप्रसाद पाराशर ने बताया कि इस पूरे मामले में माकड़ोन थाना प्रभारी भीम सिंह देवड़ा की लापरवाही सामने आई है। उन्हें तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया गया। इस विवाद में माकड़ोन थाने के सब इंस्पेक्टर लालचंद शर्मा को चोट आई है, जिन्हें उपचार के लिए अस्पताल पहुंचाया गया है।
विज्ञापन


विज्ञापन
विज्ञापन


एक पक्ष पटेल की और दूसरा आंबेडकर की प्रतिमा लगाने की कर रहा मांग
बताया जाता है कि माकड़ोन के मंडी गेट और बस स्टैंड के पास विवादित जमीन है। भीम आर्मी चाहती है कि यहां डॉ. आंबेडकर की प्रतिमा लगाई जाए, जबकि, पाटीदार समाज के लोग सरदार पटेल की प्रतिमा लगाने की मांग करते आ रहे हैं। इस मामले की जानकारी सभी जिम्मेदारों को होने के साथ ही यह मामला पंचायत में विचाराधीन भी है। बुधवार रात किसी ने इस जमीन पर सरदार पटेल की प्रतिमा लगा दी। गुरुवार सुबह मंडी गेट स्थित इस जगह पर उस वक्त विवाद हो गया, जब क्षेत्र के लोगों को पता चला कि कुछ लोगों ने यहां पर सरदार वल्लभभाई पटेल की प्रतिमा लगा दी है। दूसरे पक्ष के लोग वहां पहुंचे और पटेल की प्रतिमा की तोड़फोड़ करते हुए उस पर ट्रैक्टर चला दिया। देखते ही देखते स्थितियां यह बनीं कि दोनों पक्ष आमने-सामने हो गए और कुछ देर यहां पथराव हुआ और लाठियां भी चलीं। वाहनों को आग लगा दी गई।



स्थिति सामान्य : एसपी
थाना माकड़ोन क्षेत्र में दो पक्षों (मालवीय, पाटीदार समाज) में विवाद की सूचना मिलते ही पुलिस अधीक्षक सचिन शर्मा, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक नितेश भार्गव, अनुविभागीय अधिकारी, थाना प्रभारी माकड़ोन पहुंचे और दोनों पक्षों से घटना के संबंध में जानकारी ली। दोनों पक्षों से बातचीत कर समझाइश दी गई, स्थिति सामान्य है। घटना को संज्ञान में लेकर गंभीरता से जांच की जा रही है। गणतंत्र दिवस पर आपसी सौहार्द खराब न हो, इसलिए पुलिस और प्रशासन मामले को आपसी सहमति से हल करना चाहते हैं।


वीडियो से की जा रही पहचान, पूछताछ जारी, कुछ हिरासत में
एडिशनल एसपी नितेश भार्गव ने बताया कि इस मामले में दोनों ही पक्षों की ओर से कार्रवाई के लिए आवेदन मिले हैं, लेकिन हम वीडियो से पहले ऐसे लोगों को चिह्नित कर रहे हैं, जो इसमें शामिल थे। 15 से अधिक लोगों से पूछताछ जारी है। कुछ लोगों को हिरासत में लिया गया है। जांच के बाद ही प्रकरण दर्ज किया जाएगा। माकड़ोन में अभी स्थिति सामान्य है।

प्रभारी सीएमओ भी निलंबित
घटना को गंभीरता से लेते हुए संभागायुक्त डॉ. संजय गोयल ने माकडोन के प्रभारी मुख्य नगर पालिका अधिकारी (मूल पद उपयंत्री) संजय मालवीय को निलंबित कर दिया है। मालवीय का निलंबन अवधि में मुख्यालय संयुक्त संचालक नगरीय प्रशासन एवं विकास उज्जैन रहेगा। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed