फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Ujjain News ›   Ujjain: Storyteller Pradeep Mishra visited Baba Mahakal in Ujjain

Ujjain: महाकाल दरबार पहुंचे प्रदीप मिश्रा, गर्भगृह में किया अभिषेक, बोले- उज्जैन आते रहें.. आशीर्वाद पाते रहें

Sun, 08 Sep 2024 08:17 PM IST
अर्पित याज्ञनिक न्यूज डेस्क, अमर उजाला, उज्जैन
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, उज्जैन Published by: अर्पित याज्ञनिक Updated Sun, 08 Sep 2024 08:17 PM IST
सार

पंडित प्रदीप मिश्रा ने मीडिया से बातचीत में कहा कि बाबा महाकाल की नगरी में आना और उनका आशीर्वाद प्राप्त करना हमेशा एक अनमोल अनुभव होता है। उन्होंने महाकाल की सवारी से "शाही" शब्द हटाने को सकारात्मक कदम बताया और कहा कि सनातन संस्कृति से जुड़े नए शब्दों का प्रयोग किया जाना चाहिए।

विज्ञापन
Ujjain: Storyteller Pradeep Mishra visited Baba Mahakal in Ujjain
बाबा महाकाल का अभिषेक करते प्रदीप मिश्रा। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

सीहोर के प्रसिद्ध कथावाचक पंडित प्रदीप मिश्रा रविवार को 12 ज्योतिर्लिंगों में से एक श्री महाकालेश्वर मंदिर पहुंचे। यहां उन्होंने गर्भ गृह में पहुंचकर बाबा महाकाल का पूजन अभिषेक किया। बाबा महाकाल का पूजन अर्चन करने के बाद आपने नंदी हॉल में ॐ नमः शिवाय का पाठ किया और आशीर्वाद लेकर मंदिर से रवाना हो गए।
विज्ञापन


विज्ञापन



महाकालेश्वर मंदिर के साथ प्रशासक मूलचंद जुनवाल ने जानकारी देते हुए बताया कि सीहोर के प्रसिद्ध कथावाचक पंडित प्रदीप मिश्रा विश्व प्रसिद्ध श्री महाकालेश्वर मंदिर में दर्शन करने पहुंचे थे, जहां पंडित राम गुरु, पंडित आकाश गुरु, पंडित राजेश पुजारी के द्वारा बाबा महाकाल का पूजन करवाया गया। कथावाचक पंडित प्रदीप मिश्रा ने गर्भगृह में पहुंचकर भगवान का पूजन अर्चन अभिषेक किया और बाबा महाकाल का आशीर्वाद प्राप्त किया। इस दौरान श्री महाकालेश्वर प्रबंध समिति द्वारा पंडित प्रदीप मिश्रा का सम्मान भी किया गया। 
विज्ञापन
विज्ञापन




शाही शब्द हटाना अच्छी बात
बाबा महाकाल के दर्शन करने के बाद पंडित प्रदीप मिश्रा मीडिया से चर्चा करते हुए कहा कि बाबा महाकाल की नगरी में आते रहें और मेरे महाकाल का आशीर्वाद पाते रहें। अपने बाबा महाकाल की सवारी से शाही शब्द हटाने पर कहा कि अच्छी बात है, सनातन से जुड़ा कोई नया शब्द लाना चाहिए।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed