फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Ujjain News ›   Ujjain: Special coincidence of Somvati Amavasya on the second Monday of Sawan

Ujjain: सावन के दूसरे सोमवार पर सोमवती अमावस्या का विशेष संयोग, रामघाट पर स्नान और दान पुण्य करेंगे श्रद्धालु

Thu, 13 Jul 2023 10:53 AM IST
अंकिता विश्वकर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, उज्जैन
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, उज्जैन Published by: अंकिता विश्वकर्मा Updated Thu, 13 Jul 2023 10:53 AM IST
सार

सावन के दूसरे सोमवार का सोमवती अमावस्या का संयोग बन रहा है। इस खास मौके पर जहां सुबह मां शिप्रा के घाटों पर स्नान और दान पुण्य करने के लिए श्रद्धालुओं की भीड़ उमड़ेगी तो वहीं शाम को बाबा महाकाल की शाही सवारी में हजारों श्रद्धालु शामिल होंगे।

विज्ञापन
Ujjain: Special coincidence of Somvati Amavasya on the second Monday of Sawan
सावन के दूसरे सोमवार को सोमवती अमावस्या का संयोग - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

सावन मास के दूसरे सोमवार को दो बड़े पर्व साथ होने से मिनी सिंहस्थ जैसा महौल रहेगा। लाखों लोग यहां शिप्रा स्नान करने आएंगे तो महाकाल मंदिर में सुलभ दर्शन के साथ ही सवारी में भी लाखों श्रद्धालुओं की भीड़ रहेगी, जिसके लिए प्रशासन से लेकर महाकाल मंदिर समिति तक सुरक्षा व विशेष इंतजाम करने में जुट चुकी है। 
विज्ञापन


इस बार श्रावण मास के दूसरे सोमवार को ही सोमवती अमावस्या का बड़ा पर्व व खास संयोग बन रहा है। 17 जुलाई 2023 को श्रावण मास का दूसरा सोमवार आ रहा है और इसी रोज अमावस्या का पर्व भी रहेगा, इसलिए एक ही दिन में दो बड़े त्योहार एक साथ होने से धार्मिक दृष्टि से इसका महत्व और भी बढ़ जाएगा। वहीं, उज्जैन में देशभर से लाखों की संख्या में श्रद्धालुओं के महाकाल दर्शन व शिप्रा स्नान करने के लिए आने की संभावना है।
विज्ञापन


उज्जैन धार्मिक नगरी है, यहां विश्व प्रसिद्ध ज्योतिर्लिंग महाकालेश्वर होने से भगवान शिव से जुड़े पर्व-त्योहारों का खास महत्व होता है। साथ ही धार्मिक नगरी होने व शिप्रा नदी होने से हजारों की संख्या में श्रद्धालु देव-दर्शन, पूजा-अनुष्ठान, धर्म-कर्म, दान-पुण्य आदि करने के लिए उमड़ते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


सोमवार को ही पड़ेगी नागपंचमी और सोम प्रदोष
इस बार का श्रावण मास खास रहेगा। एक तो श्रावण का अधिकमास आ रहा है। दो श्रावण होने से इसमें भी कई सोमवार को अनेक दुर्लभ संयोग बन रहे हैं। दूसरे सोमवार पर सोमवती अमावस्या पर्व के बाद छठें सोमवार 21 अगस्त को नागपंचमी का बड़ा पर्व आ रहा है। इतना ही नहीं आखिरी सोमवार 28 अगस्त को प्रदोष का व्रत भी रहेगा। इसे सोम प्रदोष पर्व कहेंगे। सोम प्रदोष का भी यहां बड़ा महत्व होता है। श्रावण में होने से यह पर्व और भी खास हो जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed