फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Ujjain News ›   Ujjain SP-DM duo winning hearts of city dwellers with working style arrived on bullet to see Panchkoshi system

Ujjain: अपनी कार्यशैली से शहरवासियों का दिल जीत रही SP-DM की जोड़ी, पंचकोशी की व्यवस्था देखने बुलेट से पहुंचे

Tue, 07 May 2024 09:44 PM IST
अरविंद कुमार न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, उज्जैन
न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, उज्जैन Published by: अरविंद कुमार Updated Tue, 07 May 2024 09:44 PM IST
सार

मध्यप्रदेश के उज्जैन जिले में अपनी कार्यशैली से एसपी और कलेक्टर ने शहरवासियों का दिल जीत लिया है। पंचकोशी की व्यवस्था देखने के लिए बुलेट से पहुंचे थे। श्रद्धालुओं के साथ बैठकर आनंदपूर्वक दाल-बाटी खाया।

विज्ञापन
Ujjain SP-DM duo winning hearts of city dwellers with working style arrived on bullet to see Panchkoshi system
उज्जैन के कलेक्टर और एसपी - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

यह तस्वीर है, उज्जैन कलेक्टर नीरज कुमार सिंह और जिले के कप्तान एसपी प्रदीप शर्मा की। जो पंचकोशी यात्रा में चल रहे श्रद्धालुओं के साथ बैठकर अपने परिजन के समान आनंद पूर्वक दाल बाटी का स्वाद ले रहे हैं। साथ ही यात्रा मार्ग में श्रद्धालुओं को किसी प्रकार की परेशानी तो नहीं आ रही, इसकी जानकारी भी आम नागरिक बनकर ली गई। यह तस्वीर न केवल कलेक्टर एसपी की सहृदयता प्रकट कर रही है, बल्कि गुड गवर्नेंस को भी परिभाषित कर रही है।

विज्ञापन




उज्जैन के कलेक्टर और एसपी लगातार पंचकोशी यात्रा में श्रद्धालुओं की सुविधाओं पर ध्यान देते नजर आए। पहले उन्होंने इन्ही व्यवस्थाओं को लेकर बुलेट से पंचकोशी यात्रा के सपूर्ण पड़ाव स्थलों का निरीक्षण किया था और लापरवाही मिलने पर इसे तुरंत दुरस्त करने के निर्देश भी अपने मातहतों को दिए थे।
विज्ञापन


इस दौरान कलेक्टर और एसपी ने पड़ाव स्थल करोहन, नलवा, अंबोदिया और कालियादेह का सघन भ्रमण किया था। दोनों अधिकारियों ने ट्रैफिक रूल्स का पालन करते हुए हेलमेट लगाकर करीब 80 किमी का सफर दो पहिया वाहन से तय किया। अभी शहरवासी कलेक्टर-एसपी के बुलेट पर साथ निकलने को भूल भी नहीं पाए थे कि कलेक्टर-एसपी ने श्रद्धालुओं के साथ दाल बाटी का भोजन कर सहृदयता का परिचय दिया।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed