{"_id":"663a536b1ea13b9b310cbc0a","slug":"ujjain-sp-dm-duo-winning-hearts-of-city-dwellers-with-working-style-arrived-on-bullet-to-see-panchkoshi-system-2024-05-07","type":"story","status":"publish","title_hn":"Ujjain: अपनी कार्यशैली से शहरवासियों का दिल जीत रही SP-DM की जोड़ी, पंचकोशी की व्यवस्था देखने बुलेट से पहुंचे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Ujjain: अपनी कार्यशैली से शहरवासियों का दिल जीत रही SP-DM की जोड़ी, पंचकोशी की व्यवस्था देखने बुलेट से पहुंचे
Tue, 07 May 2024 09:44 PM IST
अरविंद कुमार
न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, उज्जैन
न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, उज्जैन
Published by: अरविंद कुमार
Updated Tue, 07 May 2024 09:44 PM IST
सार
मध्यप्रदेश के उज्जैन जिले में अपनी कार्यशैली से एसपी और कलेक्टर ने शहरवासियों का दिल जीत लिया है। पंचकोशी की व्यवस्था देखने के लिए बुलेट से पहुंचे थे। श्रद्धालुओं के साथ बैठकर आनंदपूर्वक दाल-बाटी खाया।
विज्ञापन
उज्जैन के कलेक्टर और एसपी
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
यह तस्वीर है, उज्जैन कलेक्टर नीरज कुमार सिंह और जिले के कप्तान एसपी प्रदीप शर्मा की। जो पंचकोशी यात्रा में चल रहे श्रद्धालुओं के साथ बैठकर अपने परिजन के समान आनंद पूर्वक दाल बाटी का स्वाद ले रहे हैं। साथ ही यात्रा मार्ग में श्रद्धालुओं को किसी प्रकार की परेशानी तो नहीं आ रही, इसकी जानकारी भी आम नागरिक बनकर ली गई। यह तस्वीर न केवल कलेक्टर एसपी की सहृदयता प्रकट कर रही है, बल्कि गुड गवर्नेंस को भी परिभाषित कर रही है।
विज्ञापन
उज्जैन के कलेक्टर और एसपी लगातार पंचकोशी यात्रा में श्रद्धालुओं की सुविधाओं पर ध्यान देते नजर आए। पहले उन्होंने इन्ही व्यवस्थाओं को लेकर बुलेट से पंचकोशी यात्रा के सपूर्ण पड़ाव स्थलों का निरीक्षण किया था और लापरवाही मिलने पर इसे तुरंत दुरस्त करने के निर्देश भी अपने मातहतों को दिए थे।
विज्ञापन
इस दौरान कलेक्टर और एसपी ने पड़ाव स्थल करोहन, नलवा, अंबोदिया और कालियादेह का सघन भ्रमण किया था। दोनों अधिकारियों ने ट्रैफिक रूल्स का पालन करते हुए हेलमेट लगाकर करीब 80 किमी का सफर दो पहिया वाहन से तय किया। अभी शहरवासी कलेक्टर-एसपी के बुलेट पर साथ निकलने को भूल भी नहीं पाए थे कि कलेक्टर-एसपी ने श्रद्धालुओं के साथ दाल बाटी का भोजन कर सहृदयता का परिचय दिया।
विज्ञापन
