फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Ujjain News ›   Ujjain Some such posters put up outside government office if any officer or employee asks for bribe then infor

Ujjain: सरकारी दफ्तर के बाहर लगे कुछ ऐसे पोस्टर, कोई भी अधिकारी या कर्मचारी रिश्वत मांगे तो हमें सूचना दें

Wed, 03 Jan 2024 10:40 PM IST
अरविंद कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, उज्जैन
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, उज्जैन Published by: अरविंद कुमार Updated Wed, 03 Jan 2024 10:40 PM IST
सार

उज्जैन में सरकारी कार्यालय के बाहर कुछ पोस्टर लगे हैं, जिस पर लिखा है, कोई भी अधिकारी या कर्मचारी रिश्वत मांगे तो हमे सूचना दें।

विज्ञापन
Ujjain Some such posters put up outside government office if any officer or employee asks for bribe then infor
सरकारी कार्यालय के बाहर लगे पोस्टर - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

उज्जैन शहर में बढ़ते भ्रष्टाचार के खिलाफ लोगों को जागरुक करने के लिए लोकायुक्त पुलिस ने नई पहल शुरू की है। इसमें लोकायुक्त ने सरकारी कार्यालयों के बाहर पोस्टर चस्पा कर संदेश दिया है। यदि कोई शासकीय अधिकारी-कर्मचारी रिश्वत मांगे तो हमें करें शिकायत।

विज्ञापन


लोकायुक्त डीएसपी राजेश पाठक ने अमर उजाला को बताया, पिछले पांच साल में 100 अधिकारी-कर्मचारियों को रिश्वत लेते दबोचा गया है। पद के दुरुपयोग के मामले भी बढ़े हैं, इनमें से अधिकांश की शिकायत प्रभावित पक्ष ने खुद की है। व्यक्ति अभी अपने इर्द-गिर्द हो रहे भ्रष्टाचार या रिश्वत लेने की शिकायत नहीं करते हैं। इसके पीछे ये सोच हो सकती है कि हम क्यों बीच में पड़े। इसे ही बदलने और जागरुकता के लिए पोस्टर लगवाए गए हैं।
विज्ञापन


इस कवायद का मकसद लोगों को भ्रष्टाचार के खिलाफ हमारी मुहिम से जोड़ना है। अभी लोगों में जागरुकता की कमी है। रिश्वतखोरी के प्रकरणों की संख्या तो बढ़ी है पर इसमें और काम होना बाकी है। इस पहल में लोगों को सिर्फ लोकायुक्त द्वारा जारी फोन नंबर पर सूचना भर देनी है तो निश्चिंत रहें कि आपकी पक्की सूचना पर न सिर्फ सख्त कार्रवाई होगी, बल्कि आपकी पहचान भी गोपनीय रखी जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन


सूचना में यह नंबर जारी
पोस्टर में कार्यालय अधीक्षक, विशेष स्थापना पुलिस उज्जैन संभाग के फोन नंबर 0734-2990070, 2512756 मो. 94250-46394, 94251-08027, 94250-86732 दर्ज हैं। सरकारी अधिकारी-कर्मचारी रिश्वत मांगे या कार्यालय में भ्रष्टाचार है तो इन नंबरों पर सूचना दे सकते हैं।
उज्जैन से निलेश नागर की रिपोर्ट

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed