फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Ujjain News ›   Ujjain: Small hands carved Sanja's fort coat, 80 students won awards with unprecedented enthusiasm.

Ujjain: नन्हे हाथों ने उकेरा संजा का किला कोट, 80 विद्यार्थियों ने अभूतपूर्व उत्साह से जीते पुरस्कार

Wed, 25 Sep 2024 08:13 AM IST
दिनेश शर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, उज्जैन
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, उज्जैन Published by: दिनेश शर्मा Updated Wed, 25 Sep 2024 08:13 AM IST
सार

विद्यार्थियों को भविष्य में अपने-अपने घर की दीवार पर गोबर से पारंपरिक संजा बनाने हेतु प्रेरित किया गया। प्रतियोगिता में बालिकाओं के साथ ही बालकों ने भी बड़े जोश के साथ न केवल भाग लिया बल्कि पुरस्कार भी प्राप्त किए। इस प्रतियोगिता में लगभग 80 बालक बालिकाओं ने भाग लिया। 

विज्ञापन
Ujjain: Small hands carved Sanja's fort coat, 80 students won awards with unprecedented enthusiasm.
संजा पर्व की कलाकृतियां बनाते बच्चे - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

प्रतिकल्पा सांस्कृतिक संस्था द्वारा संजा एवं मांडना प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। इसमें लगभग 80 प्रतिभागियों ने भाग लिया। अंत में विजेताओं को पुरस्कृत किया गया। 
विज्ञापन

 
संस्था अध्यक्ष डॉ. शिव चौरसिया ने बताया कि समाज की नई पीढ़ी को हमारी पारंपरिक लोककला तथा संस्कृति से जोड़ने की मुहिम के अंतर्गत अ.भा. संजा लोकोत्सव का कारवां अंकपात मार्ग स्थित एक स्कूल पहुंचा। विभिन्न आयु वर्गों में आयोजित की गई। संस्था के कला विशेषज्ञों ने विद्यार्थियों से संवाद किया तो जानकारी प्राप्त हुई कि कई बच्चों के घर में संजा के कागज के पाने से चिपकते हैं, कुछ के घर में केवल मां संजा बनाती है किंतु बच्चे इसमें भाग नहीं लेते और कुछ विद्यार्थी संजा परंपरा से बिल्कुल अनभिज्ञ थे। 
विज्ञापन


संस्था निदेशक डॉ. पल्लवी किशन द्वारा विद्यार्थियों को भविष्य में अपने-अपने घर की दीवार पर गोबर से पारंपरिक संजा बनाने हेतु प्रेरित किया गया। प्रतियोगिता में बालिकाओं के साथ ही बालकों ने भी बड़े जोश के साथ न केवल भाग लिया बल्कि पुरस्कार भी प्राप्त किए। इस प्रतियोगिता में लगभग 80 बालक बालिकाओं ने भाग लिया। कार्यक्रम का संयोजन विद्यालय की डायरेक्टर निशा त्रिपाठी, आकांक्षा सोनी द्वारा किया गया। 
विज्ञापन
विज्ञापन


इस अवसर पर प्रतिकल्पा  सांस्कृतिक संस्था के अध्यक्ष डॉ. शिव चौरसिया, सचिव कुमार किशन, डॉ. पल्लवी किशन, शीला व्यास, वरिष्ठ रंगकर्मी भूषण जैन, लकी राठौर, नैना सिंह सोलंकी, वीणा व्यास, शांतनु भागचंदानी, रोहित सामदानी, अमित भंडारी, संत मीरा स्कूल कमल कुंज निजातपुरा शाखा की प्राचार्य राधिका शर्मा, अपरा त्रिपाठी एवं विद्यालय परिवार का समस्त स्टाफ भी मौजूद था। प्रतियोगिता में संजा ए ग्रुप में प्रथम काव्य शर्मा, द्वितीय अवनी चौहान, तृतीय काव्यम सांखला रहीं। वहीं बी ग्रुप में प्रथम आराध्या शर्मा, द्वितीय प्राची चौहान, तृतीय अंतिम बाला जाट, मांडना ओपन ग्रुप में प्रथम कृतिका सोलंकी, द्वितीय वेदिका मालवीय, तृतीय किंजल गेहलोत रहीं।


आज साइंस के छात्रों के बीच मनेगा अभा संजा लोकोत्सव
अखिल भारतीय संजा लोकोत्सव के अंतर्गत 25 सितंबर को प्रात: 11 बजे से शा. माधव विज्ञान महाविद्यालय में संजा एवं मांडना  पर आधारित लेक्चर डेमोंसट्रेशन दिया जाएगा। इसके माध्यम से संजा और उसमें बनने वाली आकृतियों का सामाजिक महत्व और उनसे समाज पर पड़ने वाले प्रभाव पर आधारित लेक्चर डेमोंस्ट्रेशन दिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed