फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Ujjain News ›   Ujjain Road Accident Pickup vehicle loaded with wedding procession collides with truck

Ujjain Road Accident: बारातियों से भरा पिकअप वाहन ट्रक से टकराया, एक की मौत, 14 लोग घायल

Tue, 13 Feb 2024 03:24 PM IST
अरविंद कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, उज्जैन
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, उज्जैन Published by: अरविंद कुमार Updated Tue, 13 Feb 2024 03:24 PM IST
सार

उज्जैन में बारातियों से भरा पिकअप वाहन ट्रक से टकरा गया। इस दौरान एक की मौत, जबकि 14 लोग घायल हो गए। बीच रोड पर दूल्हा-दुल्हन और बारातियों की चीख पुकार मच गई। यह हादसा मक्सी तराना रोड पर हुआ है।

Ujjain Road Accident Pickup vehicle loaded with wedding procession collides with truck
हादसे में घायल - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

उज्जैन शहर से शाजापुर गई एक बारात का दोपहर को दुल्हन को लेकर वापस लौटते समय उज्जैन रोड पर कनसिया के पास ट्रक से एक्सीडेंट हो गया। बरातियों से भरे लोडिंग वाहन और ट्रक की इस टक्कर में 14 बाराती घायल हो गए और एक की मौत हो गई। सभी घायल और एक मृतक उज्जैन और आसपास के ग्रामीण इलाकों के रहने वाले हैं। घटना के बाद बीच रोड पर चीख पुकार मच गई।



मिली जानकारी के अनुसार, उज्जैन के बरातियों से भरे लोडिंग वाहन और ट्रक की सोमवार को उज्जैन लौटते समय कनसिया नाके पर पास फोरलेन पर जोरदार भिड़ंत हो गई। हादसे में 14 लोग घायल हो गए, जबकि एक व्यक्ति की मौत हो गई। घायलों का जिला अस्पताल में उपचार किया गया। चार गंभीर घायलों को इंदौर रेफर किया गया है। पुलिस द्वारा मामले की जांच की जा रही है। हादसा उज्जैन से करीब 20 किलोमीटर दूर मक्सी और कनासिया के बीच हुआ। घायल को उपचार के लिए शाजापुर जिला अस्पताल में लाया गया था। उपचार के दौरान 50 वर्षीय उज्जैन निवासी नाथू गिरी की मौत हो गई।




वहीं, गंभीर रूप से घायल चार बरातियों को प्राथमिक उपचार के बाद इंदौर रेफर किया गया। टक्कर इतनी तेजी से हुई कि लोडिंग वाहन सामने से पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया। घायलों में दक्ष पुत्र दीपक गिरी उम्र 12 वर्ष, रिया पुत्री मोहन गिरी उम्र 13 वर्ष, तपस्या पुत्री लालू गिरी उम्र 10 वर्ष, प्रेम बाई पत्नी नागू गिरी उम्र 55 वर्ष, संतोष गिरी उम्र 50 वर्ष, रौशनी पुत्री लालू गिरी उम्र 14 वर्ष, पार्वती बाई उम्र 65 वर्ष, प्रकाश गिरी उम्र 31 वर्ष, ईश्वर गिरी उम्र 22 वर्ष, शिवन्या पुत्री लालू गिरी घायल हो गए। दुर्घटना में गंभीर घायल किशन, ऋषिका, लालू, कोमल को इंदौर रेफर किया गया है।
विज्ञापन


जानकारी के अनुसार, सभी घायल उज्जैन और आसपास के गांवों के रहने वाले हैं। हादसा इतना भयानक था पिकअप की कंडक्टर साइड का दरवाजा काटकर घायलों को बाहर निकालना पड़ा। बताया जाता है कि ग्राम लसुड़लिया जिला उज्जैन निवासी विशाल पुरी की शादी के बाद यह लोग उज्जैन की ओर जा रहे थे। तभी मक्सी के आगे उज्जैन रोड पर कनसिया नाके के समीप  फोरलेन पर हादसा हो गया। हादसे के कारण दूल्हा-दूल्हन भी काफी घबरा गए थे। हादसे में महिला-पुरुषों के साथ बालिकाएं व बच्चे भी शामिल हैं। घटना में दो बालिकाओं की हालत गंभीर है।

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed