फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Ujjain News ›   Ujjain Road Accident Heavy collision between Eicher and truck seven people returning after seeing Mahakal inju

Ujjain Road Accident: आयशर और ट्रक में जोरदार टक्कर, महाकाल दर्शन कर लौट रहे सात लोग घायल

Sat, 19 Aug 2023 09:36 AM IST
अरविंद कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, उज्जैन
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, उज्जैन Published by: अरविंद कुमार Updated Sat, 19 Aug 2023 09:36 AM IST
सार

मध्यप्रदेश के उज्जैन जिले में महाकाल दर्शन करने आए देवास के लोग गुरुवार रात में लोडिंग ऑटो में सवार होकर वापस लौट रहे थे। इस दौरान नागझिरी स्थित पाइप फैक्टरी चौराहा के समीप तेज गति से आए ट्रक ने लोडिंग ऑटो को टक्कर मार दी, सात लोग घायल हो गए।

विज्ञापन
Ujjain Road Accident Heavy collision between Eicher and truck seven people returning after seeing Mahakal inju
क्षतिग्रस्त वाहन - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

उज्जैन में महाकाल दर्शन करने आए देवास जिले के लोग गुरुवार रात में लोडिंग ऑटो में सवार होकर वापस लौट रहे थे। इसी दौरान नागझिरी स्थित पाइप फैक्टरी चौराहा के समीप तेज गति से आए ट्रक ने लोडिंग ऑटो को टक्कर मार दी, जिससे दुर्घटना में सात लोग घायल हो गए। जिन्हें उपचार के लिए अस्पताल लाया गया।

विज्ञापन


नागझिरी थाना प्रभारी गहलोत ने बताया कि गुरुवार रात पाइप फैक्ट्री चौराहा नागझिरी में आयशर ट्रक चालक ने लोडिंग ऑटो को टक्कर मार दी। दुर्घटना में लोडिंग वाहन में सवार देवास निवासी बसन्ता बाई, अम्बाराम, गीताबाई, विष्णु, लीलाबाई पति वजे सिंह, सोनू और लीलाबाई पति मानसिंह घायल हो गए। दुर्घटना के बाद टक्कर मारने वाले वाहन को पुलिस ने बरामद कर लिया। वहीं, चालक अर्जुन निवासी पंवासा को भी हिरासत में ले लिया गया है।
विज्ञापन


दुर्घटना के बाद वहां से गुजर रहे लोगों की भीड़ लग गई और पुलिस को सूचना दी गई। नागझिरी थाना पुलिस मौके पर पहुंची और घायलों को उपचार के लिए अस्पताल लेकर आए। दुर्घटना मे ऑटो चालक सोनू और एक महिला वसंताबाई गंभीर घायल हुए हैं, जिन्हें उपचार दिया जा रहा है। घायलों ने बताया कि वे सभी देवास के रहने वाले महाकाल दर्शन के लिए उज्जैन आए थे। रात में वे वाहन से वापस लौट रहे थे और हादसा हो गया। जब्त ट्रक में किराने का सामान भरा हुआ है और वह देवास से आ रहा था।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed