फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Ujjain News ›   Ujjain Road Accident Car Crashes into Dump Truck,Two Dead And 8 Injured News in Hindi

Ujjain Road Accident: शादी की खुशियां मातम में बदली, खड़े डंपर में घुसी कार, दो की मौत; सात जख्मी

Wed, 08 May 2024 01:13 PM IST
शबाहत हुसैन न्यूज डेस्क, अमर उजाला, उज्जैन
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, उज्जैन Published by: शबाहत हुसैन Updated Wed, 08 May 2024 01:13 PM IST
सार

Ujjain Road Accident: उज्जैन के नागदा-उन्हेल मार्ग पर मंगलवार देर रात एक भीषण सड़क हादसा हो गया। इस दुर्घटना में 2 महिलाओं की मौके पर मौत हो गई और सात अन्य लोग गंभीर रूप से घायल हैं। घायलों में 2 बच्चियां शामिल हैं, जिनका इंदौर में इलाज चल रहा है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

विज्ञापन
Ujjain Road Accident Car Crashes into Dump Truck,Two Dead And 8 Injured News in Hindi
कार के उड़े परखच्चे - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

देर रात्रि को नागदा-उन्हेल रोड पर एक ऐसी भयावह दुर्घटना घटित हुई, जिसमें रतलाम से खरीददारी कर वापस से आ रहा एक परिवार एक डंपर में पीछे से टकरा गया। घटना की जानकारी लगते ही पुलिस तुरंत मौके पर पहुंची और घायलों को उपचार के लिए जिला चिकित्सालय उज्जैन पहुंचाया गया, लेकिन अस्पताल लाते समय दो लोगों की मौत हो गई, जबकि अन्य गंभीर घायलों में से तीन को इंदौर रेफर किया गया है। 

विज्ञापन


बताया जाता है कि उज्जैन तहसील में रहने वाले वाघेला परिवार की बेटी अंजलि (19) की कुछ समय पहले ही सगाई हुई थी। जिसके बाद शादी से संबंधित खरीदारी करने के लिए पूरा परिवार रतलाम गया था, जहां से वह कार से उज्जैन लौट रहे थे कि तभी उज्जैन-उन्हेल रोड पर हरियाली ढाबे के पास एक मोटरसाइकिल और डंपर के बीच भिड़ंत हो गई।
विज्ञापन


डंपर और मोटरसाइकिल के बीच हुई भिड़ंत में मोटरसाइकिल चालक रामेश्वर उम्र 40 वर्ष निवासी कुंडला तो घायल हुआ ही, लेकिन डंपर मोटरसाइकिल की भिड़ंत के कारण कार चालक सादिक उम्र 18 वर्ष निवासी मंडवासा कार पर संतुलन नहीं रख पाया और यह यह कार डंपर से जा टकराई, जिससे कार में बैठे रामेश्वर वाघेला के साथ ही सुशीला पति भगवान सिंह, अंशिका उम्र 14 साल, संदीप उम्र 20 वर्ष, अंजलि उम्र 19 वर्ष, चंदा उम्र 30 वर्ष, पूजा उम्र 12 वर्ष, निहारिका उम्र 5 वर्ष और सावित्रीबाई उम्र 40 वर्ष गंभीर रूप से घायल हो गए थे।
विज्ञापन
विज्ञापन


इन घायलों को राहगीरों की सहायता से पुलिस ने तुरंत उज्जैन जिला चिकित्सालय पहुंच है, लेकिन उज्जैन लाते समय सावित्रीबाई उम्र 40 वर्ष और पूजा उम्र 12 वर्ष की मौत हो गई। जबकि सुशीला बाई, अंशिका और संदीप की हालत अत्यंत गंभीर थी, जिन्हें तुरंत उपचार के लिए इंदौर रेफर किया गया। मामले की जानकारी लगते ही उज्जैन कलेक्टर नीरज कुमार सिंह और एसपी प्रदीप शर्मा तुरंत जिला चिकित्सालय पहुंचे जहां उन्होंने घायलों के हालचाल जाने और सभी को अच्छे से उपचार दिए जाने की बात कही।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed