फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Ujjain News ›   Ujjain ready for Khelo India Games teams from five states reached

Ujjain: 'खेलो इंडिया खेल' के लिए तैयार, पांच राज्यों की टीम पहुंची, प्रतिभाओं को तराशने में सहायक बनेगा आयोजन

Tue, 31 Jan 2023 09:29 AM IST
अरविंद कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, उज्जैन
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, उज्जैन Published by: अरविंद कुमार Updated Tue, 31 Jan 2023 09:29 AM IST
सार

दूरस्थ क्षेत्रों में छुपी खेल प्रतिभाओं को तराशने के लिए उज्जैन में कल यानी एक फरवरी से खेलो इंडिया खेल का आयोजन हो रहा है। इसमें 18 साल से कम आयु के बच्चों का विश्व स्तर का खेल अनुभव कराते हुए उन्हें एक्सपोजर किया जाएगा।
 

विज्ञापन
Ujjain ready for Khelo India Games teams from five states reached
'खेलो इंडिया खेल' के लिए तैयार - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

देश के कोने-कोने में छुपी खेल प्रतिभाओं की खोज उज्जैन के इस अभियान का मुख्य उद्देश्य है। खेलो इंडिया खेल का शुभारंभ एक फरवरी को उज्जैन के माधव सेवा न्यास में होगा। इस प्रतियोगिता के लिए पंजाब, तमिलनाडु, सिक्किम, बंगाल, मध्यप्रदेश की योग की टीम और टेक्निकल अधिकारियों का दल उज्जैन पहुंच चुका है।

विज्ञापन


खेलो इंडिया यूथ गेम्स के तहत एक से तीन फरवरी तक राष्ट्रीय स्तर की योगासन प्रतियोगिताएं और छह से 10 फरवरी तक मलखंब प्रतियोगिताएं आयोजित की जाएगी। इन दोनों प्रतियोगता में सम्पूर्ण देश से 18 साल से कम आयु के कुल 500 से अधिक विद्यार्थी और टेक्निकल अधिकारी प्रतियोगिता में भाग लेंगे।
विज्ञापन




फीट इंडिया के सीईओ रोहित खन्ना ने जानकारी देते हुए बताया, खेलो इंडिया आयोजन के तहत प्रदेश के आठ शहरों में खेल प्रतिस्पर्धाओं का आयोजन किया जा रहा है। इसमें उज्जैन शहर में योग और मलखंब की प्रतियोगिताएं आयोजित हो रही है। दोनों ही स्पोर्ट्स आज की स्थिति में ग्लोबल हो चुके हैं। खेलो इंडिया के तहत विभिन्न प्रतियोगिताओं का सीधा प्रसारण हॉट स्टार और डिजनी पर किया जाएगा। दोनों ही प्लेटफार्म पर स्पर्धा को देखने के लिए सर्वाधिक लोग जुड़ रहे हैं। खेलो इंडिया स्पोर्ट्स ओलंपिक के बाद सबसे ज्यादा रीच वाला कार्यक्रम बन गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed