फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Ujjain News ›   Ujjain Rape Case: Bharat accused of molesting a minor said - I am innocent, face was covered with black cloth

Ujjain Rape Case: नाबालिग से दुराचार का आरोपी भरत बोला - मैं निर्दोष हूं, मुंह पर ढाक रखा था काला कपड़ा

Fri, 06 Oct 2023 10:30 AM IST
अंकिता विश्वकर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, उज्जैन
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, उज्जैन Published by: अंकिता विश्वकर्मा Updated Fri, 06 Oct 2023 10:30 AM IST
सार

Ujjain Rape Case: नाबालिग बच्ची के साथ दुराचार करने वाले आरोपी भरत का कहना है कि वह निर्दोष है। गुरुवार को मेडिकल के लिए पुलिस उसे जिला अस्पताल लेकर पहुंची थी, जहां मीडिया के सामने उसने ये बात कही।

विज्ञापन
Ujjain Rape Case: Bharat accused of molesting a minor said - I am innocent, face was covered with black cloth
आरोपी भरत सोनी - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

सतना की नाबालिग के साथ दुष्कर्म करने वाले ऑटो ड्रायवर भरत सोनी को गुरुवार को पुलिस मेडिकल के लिए उज्जैन लाई, जहां उन्होंने मेडिकल के बाद भरत को न्यायालय में पेश किया। इस दौरान भरत से जब मीडिया ने पूछा कि तुम अपनी सफाई में कुछ कहना चाहते हो तो भरत का कहना था कि मैं निर्दोष हूं। 
विज्ञापन


विज्ञापन


उज्जैन में शर्मसार कर देने वाली घटना में आरोपी बनाए गए भरत को गुरुवार को एक बार फिर उज्जैन पुलिस द्वारा मेडिकल के बाद कोर्ट में पेश किया गया। मेडिकल करवाने के दौरान पुलिस ने भरत के मुंह पर काला कपड़ा ढका हुआ था। लेकिन जैसे ही मीडिया के लोगों ने उससे पूछा कि कुछ कहना चाहते हो तो भरत ने जोर से चिल्ला चिल्लाकर कहा कि मैं निर्दोष हूं। आपको बता दें कि नगर निगम व पुलिस प्रशासन की टीम ने देवासरोड़ और नानाखेड़ा रोड पर भरत और उसके परिवार के बने अवैध निर्माण को जमींदोज करने की कार्रवाई की थी। सात दिन के रिमांड के बाद उज्जैन पुलिस ने दुष्कर्म में आरोपी बनाए गए भरत का मेडिकल करवाया,  इस दौरान उसने निर्दोष होने की बात मीडिया के सामने चिल्लाकर कही।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed