फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Ujjain News ›   Ujjain: Patrolling from 32 checkpoints of Ujjain, a close watch is being kept on those carrying illegal liquor

Ujjain: उज्जैन के 32 नाकों से पहरेदारी, अवैध शराब, मादक पदार्थ, नगदी ले जाने वालों पर रखी जा रही पैनी नजर

Fri, 20 Oct 2023 08:23 AM IST
अंकिता विश्वकर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, उज्जैन
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, उज्जैन Published by: अंकिता विश्वकर्मा Updated Fri, 20 Oct 2023 08:23 AM IST
सार

Ujjain News: विधानसभा चुनाव की घोषणा के साथ ही पुलिस ने पूरे जिले की सीमा सील कर दी है। जिलेभर के 32 नाकों पर दिन-रात आने-जाने वाले लोगों पर नजर रखी जा रही है। चुनाव के दौरान लोगों को प्रलोभन देने के लिए रुपये, शराब व अन्य वस्तु बांटने वालों पर कड़ी निगरानी रखी जा रही है।

विज्ञापन
Ujjain: Patrolling from 32 checkpoints of Ujjain, a close watch is being kept on those carrying illegal liquor
चेकिंग पॉइन्ट पर तैनात पुलिस बल - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

विधानसभा चुनाव को देखते हुए पुलिस सतर्क है। आगर रोड, इंदौर रोड, मक्सी, देवास, बड़नगर, उन्हेल मार्ग के अलावा जिले की सीमा जहां-जहां अन्य जिलों से लगती है वहां पुलिस ने चेकिंग पाइंट बनाए हैं। ऐसे 32 स्थानों को चिन्हित किया गया है जहां से अन्य जिलों से उज्जैन जिले में प्रवेश करते हैं। पुलिस ने 32 चेकिंग पाइंट बनाए हैं, जहां दिन-रात पुलिस बल तैनात किया गया है। सभी लोगों को जांच के बाद ही जिले में प्रवेश दिया जा रहा है। पुलिस बल अवैध शराब, मादक पदार्थ, अवैध रूप से नकद ले जाने वाले लोगों पर नजर रख रही है। इसके अलावा चुनाव के दौरान मतदाताओं को प्रलोभन देने वालों पर भी कार्रवाई की जा रही है। 
विज्ञापन


विधानसभा चुनाव की घोषणा के साथ ही पुलिस ने पूरे जिले की सीमा सील कर दी है। जिलेभर के 32 नाकों पर दिन-रात आने-जाने वाले लोगों पर नजर रखी जा रही है। चुनाव के दौरान लोगों को प्रलोभन देने के लिए रुपये, शराब व अन्य वस्तु बांटने वालों पर कड़ी निगरानी रखी जा रही है। वहीं, ऐसे 35 लोगों को चिन्हित कर प्रतिबंधात्मक कार्रवाई भी कर दी गई है जिन्होंने पूर्व चुनावों में गड़बड़ी की थी। इसके साथ ही 203 संवेदनशील बूथों पर विशेष सुरक्षा व्यवस्था भी की जा रही है। बताया जा रहा है कि जिले में 1824 पोलिंग बूथ हैं। जिनमें से 203 संवदेनशील बूथ तथा 5 अति संवेदनशील बूथों पर विशेष बल तैनात कर व्यवस्था की जाएगी। जिससे की कोई भी इन बूथों पर किसी प्रकार की गड़बड़ी ना कर सकें। 
विज्ञापन


पुलिस ने 25 एसएसटी तथा 24 फ्लाइंग स्क्वाड बनाई है। एसएसटी की टीम 25 चौराहों व संवेदनशील क्षेत्रों में 24 घंटे तैनात रहकर नजर रख रही है। इसके अलावा फ्लाइंग स्क्वाड सूचना मिलने पर संबंधित क्षेत्र में जाकर कार्रवाई कर रही है। इन टीमों में 24 घंटे एक अधिकारी व चार कर्मचारी 8-8 घंटे की शिफ्ट में मौजूद हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed