फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Ujjain News ›   Ujjain: Pardi gang had come to execute the incident in Mahakal ride four arrested while planning ATM robbery

Ujjain: महाकाल की सवारी में वारदात को अंजाम देने आया था पारदी गिरोह, एटीएम लूट की योजना बनाते चार गिरफ्तार

Fri, 28 Jul 2023 10:25 AM IST
अंकिता विश्वकर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, उज्जैन
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, उज्जैन Published by: अंकिता विश्वकर्मा Updated Fri, 28 Jul 2023 10:25 AM IST
सार

उज्जैन पुलिस ने एटीएम लूटने की योजना बनाते चार लोगों को गिरफ्तार किया है। पूछताछ में खुलासा हुआ है कि पारदी गिरोह के चारों सदस्य बाबा महाकाल की सवारी के दौरान किसी बड़ी वारदात को अंजाम देने की फिराक में थे, लेकिन उन्हें मौका नहीं मिला।

विज्ञापन
Ujjain: Pardi gang had come to execute the incident in Mahakal ride four arrested while planning ATM robbery
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

उज्जैन पुलिस ने पारदी गिरोह के चार सदस्यों को एटीएम लूटने की योजना बनाते पकड़ा है। पूछताछ में खुलासा हुआ है कि आरोपी एटीएम लूटने नहीं बल्कि बाबा महाकाल की सवारी के दौरान किसी बड़ी वारदात को अंजाम देने आये थे। लेकिन सोमवार को पुलिस की सुरक्षा व्यवस्था काफी मजबूत होने पर सफल नहीं हो पाये। जिसके बाद उन्होंने पहले से परिचित गांधीनगर में रहने वाले बदमाशों के साथ एटीएम लूटने की योजना बनाई और झाड़ियों में छुपकर वह मौके का इंतजार कर रहे थे, इसी दौरान पुलिस की गिरफ्त में आ गए। 
विज्ञापन


विज्ञापन


वाकणकर ब्रिज के पास झाड़ियों में छुपे कुछ बदमाशों के पास हथियार देखकर लोगों ने बीती रात नीलगंगा थाना पुलिस को सूचना दी थी। टीआई तरूण कुरील ने उपनिरीक्षक महेन्द्र मकाश्रे और उपनिरीक्षक यादवेन्द्र परिहार की दो टीमें बनाकर रवाना की। पुलिस बदमाशों की तलाश कर रही थी, उसी दौरान एक बदमाश ने पुलिस को देखकर दौड़ लगा दी। उसके चार साथी भी भागने का प्रयास कर रहे थे, लेकिन पुलिस टीम ने उन्हें पीछा कर पकड़ लिया। चारों को थाने लाने पर उनके पास से दो पिस्टल, चाकू, मिर्ची पाउडर बरामद हुआ। पूछताछ करने पर चारों ने अपने नाम ओहिल पिता शफीक खान, शरीफ पिता मोहम्मद साजिद निवासी गांधीनगर और धर्मेन्द्र पिता खंडेल पारदी, खब्बू पिता आकाश पारदी निवासी गुना होना बताए हैं। चारों ने कबूल किया कि उनकी योजना नानाखेड़ा रोड पर बने एटीएम को लूटने की थी। उन्होंने मौके से भागे साथी का नाम कार्तिक बताया है, जो नीलगंगा थाना क्षेत्र का रहने वाला है। टीआई तरूण कुरील के अनुसार चारों के खिलाफ योजना बनाने और अवैध हथियार रखने का प्रकरण दर्ज किया है। चारों के पुराने अपराध भी होना सामने आया है। जिन्हें न्यायालय में पेश कर जेल भेजा गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed