फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Ujjain News ›   Ujjain: Paper was spoiled two days ago, student consumed poison under exam stress, died during treatment

Ujjain: दो दिन पहले बिगड़ा था पेपर, परीक्षा के तनाव में छात्र ने खा लिया जहर, इलाज के दौरान मौत

Sun, 10 Mar 2024 06:32 PM IST
दिनेश शर्मा अमर उजाला, न्यूज डेस्क, उज्जैन
अमर उजाला, न्यूज डेस्क, उज्जैन Published by: दिनेश शर्मा Updated Sun, 10 Mar 2024 06:32 PM IST
सार

डिप्रेशन के चलते छात्र ने जहर खाकर आत्महत्या कर ली। माखन पिता वासुदेव राठौर निवासी अरन्या देपालपुर 9वीं का छात्र था। 7 मार्च को उसका पेपर था जो बिगड़ गया। इसी को लेकर माखन ने जहर खाया, जिसकी अस्पताल में मृत्यु हो गई।

विज्ञापन
Ujjain: Paper was spoiled two days ago, student consumed poison under exam stress, died during treatment
सांकेतिक तस्वीर। - फोटो : अमर उजाला ग्राफिक्स

विस्तार

देपालपुर के समीप अरनिया गांव में रहने वाले माखनसिंह पिता वासुदेव राठौर (16) ने परसों अपने खेत पर जहर खा लिया था। इसे गंभीर हालत में उज्जैन लाया गया तथा निजी अस्पताल में उपचार दिया जा रहा था। रविवार सुबह उसकी उपचार के दौरान मौत हो गई। सूचना के बाद पुलिस ने शव बरामद कर लिया था। 
विज्ञापन


मृतक के भाई सचिन ने पुलिस को बताया कि वह कक्षा 9वीं में पढ़ रहा था और परीक्षा में पेपर ठीक से नहीं होने के कारण तनाव में चल रहा था। इसी वजह से उसने जहर खाया था। पुलिस ने बयान दर्ज करने के बाद रविवार सुबह शव का पोस्टमार्टम कराकर परिजनों के सुपुर्द कर दिया।
विज्ञापन


डिप्रेशन में था माखन
माधवनगर थाना पुलिस ने बताया कि डिप्रेशन के चलते छात्र ने जहर खाकर आत्महत्या कर ली। माखन पिता वासुदेव राठौर निवासी अरन्या देपालपुर 9वीं का छात्र था। 7 मार्च को उसका पेपर था जो बिगड़ गया। इसी को लेकर माखन ने जहर खाया, जिसकी अस्पताल में मृत्यु हो गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed