फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Ujjain News ›   Ujjain News Young man who came to visit Mahakal with friends dies due to drowning

Ujjain News: दोस्तों के साथ महाकाल दर्शन करने आए युवक की डूबने से मौत, पिता से जिद कर आया था उज्जैन

Fri, 01 Mar 2024 05:58 PM IST
अरविंद कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, उज्जैन
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, उज्जैन Published by: अरविंद कुमार Updated Fri, 01 Mar 2024 05:58 PM IST
सार

दोस्तों के साथ महाकाल दर्शन करने आए युवक की डूबने से मौत हो गई। बताया जा रहा है कि पिता से जिद कर युवक उज्जैन आया था और मां-बाप का इकलौता बेटा था।

विज्ञापन
Ujjain News Young man who came to visit Mahakal with friends dies due to drowning
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

परीक्षा खत्म होने के बाद चार दोस्तों के साथ पिता से जिद कर उज्जैन दर्शन करने आए बालक की रामघाट पर नदी में नहाने के दौरान गहरे पानी में डूबने से मृत्यु हो गई। महाकाल थाना पुलिस ने मर्ग कायम कर शव का पीएम कराया है।

विज्ञापन


सत्यम पिता हरीशचंद 17 वर्ष निवासी नई बस्ती भोपाल 12वीं का छात्र था और परीक्षा खत्म होने के बाद उसने जेईई परीक्षा का फार्म भरा और पिता से दोस्तों के साथ उज्जैन दर्शन करने जाने की जिद की। उसके पिता ने रोका, लेकिन वह नहीं माना तो पिता स्वयं उसे रेलवे स्टेशन तक छोड़ने आये। जहां से दोस्त त्रितांश पिता रोहित यादव निवासी बैरागढ़, पुष्कर, करण, लक्ष्य के साथ भोपाल इंदौर पैसेंजर से सुबह उज्जैन स्टेशन पहुंचा।
विज्ञापन


यहां से सभी दोस्त सीधे रामघाट पर नहाने आये। दोस्त चित्रांश ने बताया कि वह रामघाट पर नहा रहे थे, तभी सत्यम गहरे पानी में डूब गया। शोर मचाने पर कोई मदद के लिये नहीं आया। चौकी पर सूचना दी, जिसके बाद तैराकों ने शव को नदी से बाहर निकाला और अस्पताल पहुंचाया। बताया जाता है कि हरिशचंद ड्रायवर है और सत्यम उनका इकलौता पुत्र था।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed