फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Ujjain News ›   Ujjain News Young man arrived naked outside police control room

Ujjain News: पुलिस कंट्रोल रूम के बाहर नग्न अवस्था में पहुंचा युवक, काफी मान-मनौव्वल के बाद जीप में बैठा

Mon, 19 Feb 2024 08:06 PM IST
अरविंद कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, उज्जैन
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, उज्जैन Published by: अरविंद कुमार Updated Mon, 19 Feb 2024 08:06 PM IST
सार

उज्जैन में पुलिस कंट्रोल रूम के बाहर एक युवक नग्न अवस्था में पहुंच गया। युवक बैरिकेड के पीछे छुपा था, पुलिस काफी मशक्कत के बाद जीप में बैठाकर साथ ले गई।

विज्ञापन
Ujjain News Young man arrived naked outside police control room
नग्न अवस्था में युवक - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

उज्जैन पुलिस कंट्रोल रूम पर वैसे तो कई लोग अपनी फरियाद लेकर पहुंचते हैं। लेकिन यहां नग्न अवस्था में पहुंचे एक युवक ने हंगामा मचा दिया। युवक बैरिकेड के पीछे काफी देर तक खड़ा रहा, जिस पर पहले तो किसी का ध्यान नहीं गया। लेकिन जब काफी देर खड़े रहने के बावजूद भी युवक यहां से नहीं गया तो पुलिसकर्मियों ने उसे पास बुलाकर उससे कुछ जानकारी लेने का प्रयास किया, जिस पर युवक भागने लगा। पुलिस उसे पकड़ पाती इसके पहले ही वह तेजी से इधर-उधर भागने लगा, जिस पर पुलिसकर्मियों और ट्रैफिक के कुछ जवानों द्वारा कड़ी मशक्कत के बाद उसे पकड़कर जीप में बिठाया गया। 

विज्ञापन




नग्न अवस्था में घूम रहा युवक कौन है इस बात की जानकारी तो नहीं लगी। लेकिन पुलिस उसे इस हालत में देखकर यही प्रयास करती रही कि जैसे-तैसे वह मान जाए और कपड़े पहन ले। लेकिन वह पुलिस की बात मानने को तैयार नहीं था और समझाने पर कुछ समझ भी नहीं पा रहा था। लगभग आधे से 1 घंटे तक यह ड्रामा चलता रहा, जिसके बाद पुलिस ने उसे पकड़ा और जीप में बैठाकर साथ ले गई। 
विज्ञापन


एसपी से लेकर वरिष्ठ अधिकारी बैठते हैं पुलिस कंट्रोल रूम पर
याद रहे की पुलिस कंट्रोल रूम पर एसपी से लेकर पुलिस के अन्य वरिष्ठ अधिकारियो का ऑफिस यही पर है। वहीं, इसके पास ही महिला थाना भी बना हुआ है। जहां भी प्रतिदिन कई लोग आते रहते हैं। इस ड्रामे के दौरान कई लोग कंट्रोल रूम पर थे।
विज्ञापन
विज्ञापन


विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed