{"_id":"660cce2a5babadefa4049ad7","slug":"ujjain-news-woman-and-youth-arrested-with-58-kg-dodachura-2024-04-03","type":"story","status":"publish","title_hn":"Ujjain News: 58 किलो डोडाचूरा के साथ महिला और युवक गिरफ्तार, मंदसौर के रास्ते जाना चाहते थे गुजरात","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Ujjain News: 58 किलो डोडाचूरा के साथ महिला और युवक गिरफ्तार, मंदसौर के रास्ते जाना चाहते थे गुजरात
Wed, 03 Apr 2024 09:04 AM IST
उदित दीक्षित
न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, उज्जैन
न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, उज्जैन
Published by: उदित दीक्षित
Updated Wed, 03 Apr 2024 09:04 AM IST
सार
टीआई कुशलसिंह रावत ने बताया कि मादक पदार्थ के साथ गिरफ्तार की गई महिला और युवक बस से गुजरात जाने की फिराक में थे। पूछताछ में उन्होंने डोडाचूरा मंदसौर के सुवासरा में रहने वाले मुकेश नामक व्यक्ति से लाना बताया है।
विज्ञापन
पुलिस गिरफ्त में महिला और युवक।
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
मंदसौर के रास्ते गुजरात जाने की फिराक में खड़े युवक और महिला को पुलिस ने मादक पदार्थ डोडाचूरा के साथ हिरासत में लिया है। उनके पास से चार बेग बरामद किए गए, जिनमें 58 किलो डोडाचूरा बरामद किया गया। जिसके बाद पुलिस ने दोनों को गिरफ्तार कर लिया।
विज्ञापन
एसपी प्रदीप शर्मा ने बताया कि बीती रात पुलिस को सूचना मिली कि देवासगेट बस स्टैंड पर चार बैग लेकर एक महिला और युवक खड़े हैं। बैग में मादक पदार्थ भरा हुआ है। पुलिस ने बस स्टैंड पर सर्चिंग कर संदिग्ध दिखाई देने वाले महिला और युवक को हिरासत में लिया। उनके पास से चार बैग भी बरामद किए गए और दोनों को थाने लाकर बेग खोले, जिसमें डोडाचूरा भरा हुआ था।
विज्ञापन
पूछताछ में महिला ने अपना नाम संगीता पति मुकेश (40) निवासी ग्राम माधोपुर जिला रतलाम होना बताया। युवक का नाम जसपाल पिता भगतराम (24) निवासी ग्राम कांचरिया सीतामऊ होना सामने आया। उनके पास से 58 किलो मादक पदार्थ बरामद किया गया, जिसकी कीमत 5 लाख रुपये से अधिक है। दोनों के खिलाफ तस्करी का केस दर्ज कर न्यायालय में पेश किया जाएगा और रिमांड पर लेकर पूछताछ की जाएगी।
विज्ञापन
टीआई कुशलसिंह रावत ने बताया कि मादक पदार्थ के साथ गिरफ्तार की गई महिला और युवक बस से गुजरात जाने की फिराक में थे। पूछताछ में उन्होंने डोडाचूरा मंदसौर के सुवासरा में रहने वाले मुकेश नामक व्यक्ति से लाना बताया है। जिसकी गिरफ्तारी के लिए एक टीम रवाना की जाएगी। पकड़ी गई महिला संगीता के खिलाफ हरियाणा और सीतामऊ में तस्करी के केस दर्ज है। रिमांड अवधि में तस्करी से जुड़े अन्य लोगों की जानकारी भी सामने आ सकती है। मंदसौर से उज्जैन तक मादक पदार्थ से भरे बेग इंदौर-जोधपुर से लेकर आना बताया गया है।
