फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Ujjain: A game of Rs 7.50 lakh in the name of getting the title of Mahamandaleshwar

Ujjain: महामंडलेश्वर की पदवी दिलाने के नाम पर 7.50 लाख का खेल, महंत ने दर्ज कराया केस तो महिला ने खाया जहर

Tue, 07 May 2024 03:17 PM IST
उज्जैन ब्यूरो अमर उजाला, न्यूज डेस्क, उज्जैन
अमर उजाला, न्यूज डेस्क, उज्जैन Published by: उज्जैन ब्यूरो Updated Tue, 07 May 2024 03:17 PM IST
विज्ञापन
Ujjain: A game of Rs 7.50 lakh in the name of getting the title of Mahamandaleshwar
महामंडलेश्वर की पदवी दिलाने के नाम पर 7.50 लाख का खेल
मंगलनाथ स्थित महामाया आश्रम के महंत ने महामंडलेश्वर मंदाकिनी पुरी के खिलाफ धोखाधड़ी का केस चिमनगंज थाने में दर्ज कराया था। इसके बाद महामंडलेश्वर ने मंगलवार को जहर खा लिया, जिन्हें जिला चिकित्सालय में भर्ती कराया गया है।
विज्ञापन


पुलिस ने बताया कि महामंडलेश्वर मंदाकिनी पुरी निवासी सांदीपनि आश्रम के सामने व अश्विन निवासी हरिद्वार (उत्तराखंड) के खिलाफ महंत सुरेश्वरवेदपुरी महाराज ने साढ़े सात लाख रुपयों की धोखाधड़ी का केस दर्ज कराया था, लेकिन अस्पताल से सूचना मिली कि मामले में आरोपी मंदाकिनी पुरी ने जहरीला पदार्थ खा लिया है। सूचना मिलने के बाद थाने से पुलिस अधिकारी मंदाकिनी पुरी के बयान लेने अस्पताल रवाना हुए हैं।
विज्ञापन


अस्पताल के मुताबिक महामंडलेश्वर मंदाकिनीपुरी द्वारा मंगलवार दोपहर में प्रेस कॉन्फ्रेंस कर अपना पक्ष मीडिया के सामने रखने की इच्छा जाहिर की थी, लेकिन उसके पहले ही उन्होंने जहरीला पदार्थ खा लिया। उनका अस्पताल में उपचार जारी है। बताया जाता है कि महामंडलेश्वर मंदाकिनी ने आश्रम में ही मीडिया से चर्चा कर रही थी। बात खत्म होते ही उन्होंने बोतल में रखा जहरीला पदार्थ गटक लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन


महामंडलेश्वर की पदवी दिलाने के नाम पर लाखों की ठगी का आरोप
महामाया आश्रम के महंत से महिला महामंडलेश्वर ने पंचायती निरंजनी अखाड़े में महामंडलेश्वर की पदवी दिलाने के नाम पर लाखों की धोखाधड़ी की जिसकी रिपोर्ट चिमनगंज थाने में दर्ज कराई गई है। पुलिस ने बताया कि महंत सुरेश्वरवेदपुरी महाराज महामाया आश्रम मंगलनाथ ने महामंडलेश्वर मंदाकिनी पुरी उर्फ ममता जोशी निवासी सांदीपनि आश्रम के खिलाफ लाखों रुपये की धोखाधड़ी का शिकायती आवेदन चिमनगंज थाने में दिया था। इसकी जांच के बाद मंदाकिनी पुरी व अश्विन के खिलाफ धारा 420 सहित अन्य धाराओं में केस दर्ज किया गया है।

यह लिखा आवेदन में
सुरेश्वरवेदपुरी महाराज ने आवेदन में लिखा था कि मंदाकिनी पुरी ने पंचायती निरंजनी अखाड़े में महामंडलेश्वर की पदवी दिलाने के नाम पर 7.50 लाख रुपए लिए, जिसका भुगतान ऑनलाइन व केश किया गया था, लेकिन रुपये लेने के बाद भी मंदाकिनी पुरी ने पदवी नहीं दिलाई तो सुरेश्ववेदपुरी ने हरिद्वार स्थित निरंजनी अखाड़े में संपर्क किया जहां से जानकारी मिली कि अखाड़े द्वारा किसी भी पदवी या उपाधि के लिये रुपये नहीं लिए जाते हैं और न ही आपका नाम प्रस्तावित है। इस पर सुरेश्वरनंदपुरी ने मंदाकिनी पुरी से अपने रुपये वापस मांगे तो उन्होंने रुपये देने से इंकार करते हुए झूठे केस में फंसाने की धमकी दी।


महंत बोले रुपए देने के सबूत भी है मौजूद
सुरेश्वरवेदपुरी महाराज ने पुलिस को बताया कि उन्होंने महामंडलेश्वर की उपाधि के लिए मंदाकिनी पुरी उर्फ ममता जोशी को जो रुपये ऑनलाइन ट्रांसफर किए थे उसका रिकॉर्ड सुरक्षित है इसके अलावा मंदाकिनी द्वारा रुपयों की मांग किए जाने व झूठे केस में फंसाने की धमकी देने की मोबाइल रिकार्डिंग भी उनके पास उपलब्ध है।
 

महामंडलेश्वर की पदवी दिलाने के नाम पर 7.50 लाख का खेल

महामंडलेश्वर की पदवी दिलाने के नाम पर 7.50 लाख का खेल

 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed