फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   ujjain news Khachrod nagar palika issued notices to plot owners

Ujjain News: खाली पड़े प्लॉट पर सांपों का कब्जा, खाचरोद नगर पालिका ने प्लॉट मालिकों को भेजे नोटिस

Sat, 20 Apr 2024 02:21 PM IST
Ujjain bureau उज्जैन ब्यूरो
Updated Sat, 20 Apr 2024 02:21 PM IST
सार

खाचरोद नगर पालिका ने खाली पड़े प्लॉट मालिकों को नोटिस जारी किए हैं। इन प्लॉट्स पर सांपों का कब्जा हो गया है। इस वजह से लोगों को परेशानी हो रही है। इसे लेकर ही नोटिस जारी किए गए हैं।   

विज्ञापन
ujjain news Khachrod nagar palika issued notices to plot owners
खाचरोद नगर पालिका ने प्लॉटधारकों को नोटिस भेजे हैं। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

वर्षों से खाली पड़े प्लॉट अब लोगों की जान के दुश्मन बन रहे हैं। इन प्लॉटों पर जहरीले सांपों ने कब्जा कर लिया है। यह सांप गर्मी में बिलों से निकलकर ठंडी छांंव की तलाश और खाने की तलाश में खाली पड़े प्लॉटों तक पहुंच रहे हैं।
विज्ञापन


उज्जैन जिले में एक मामला ऐसा निकलकर सामने आया है, जिसमें लोगों की जान को खतरा तो है ही लोगों की लापरवाही अब भारी पड़ रही है। उज्जैन जिले के खाचरौद में सभी वार्डों में लगभग 100 से अधिक प्लॉट कई वर्षों से खाली हैं। प्लाट खाली होने के कारण कॉलोनियों के रहवासियों ने इन खाली पड़े प्लाटों पर कचरा फेंकना शुरू कर दिया। कई प्लॉटों पर पुराना सामान भी रखा है। कचरे, फलों के छिलके और बचे हुए खाने को इन प्लाटों पर फेंकने के कारण बड़े-बड़े चूहे ने यहां बिल बना लिए हैं। गर्मी का मौसम जैसे ही शुरू हुआ सांपों ने अपने बिलों से निकलकर ठंडी जगह तलाशना शुरू किया और खाने की तलाश के लिए सांप इन प्लॉटों तक पहुंच गए। अब चूहों के बिल में घुसकर इनका शिकार कर रहे हैं। कई सांप प्लाटों पर पड़े कबाड़ के पीछे से निकल रहे हैं। अब हालात यह है कि यह खाली पड़े प्लाट ही लोगों के लिए नुकसानदायक साबित हो रहे हैं। ऐसी स्थिति में अब खाचरौद नगर पालिका ने सख्त कदम उठाते हुए खाचरौद के सभी प्लाटों की लिस्ट बनाने के आदेश देते हुए नोटिस जारी कर रही है।
विज्ञापन


एक दर्जन से अधिक प्लॉट मालिको को नोटिस  
खाचरौद नगर पालिका के सभापति एवं स्वास्थ्य विभाग के प्रभारी नारायण मंडावलिया ने बताया कि वर्षों से खाली पड़े प्लाटों पर लोग कचरा डाल देते हैं। कचरे के लिए आने वाली गाड़ी का उपयोग भी नहीं करते। चूहों ने बिल बना ली है, इस कारण जहरीले सांप इन प्लाटों पर पहुंच रहे हैं। खाली पड़े प्लाटों की लिस्ट बनाने के लिए कहा गया है। अभी तक एक दर्जन से अधिक खाली प्लाट के मालिकों को नोटिस भी जारी किए गए हैं। नोटिस में स्पष्ट कहा गया है कि प्लाट पर साफ सफाई करने के बाद उसकी बाउंड्री वॉल करें एवं किसी प्रकार का कचरा नहीं फेंकने दें।  
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed