फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Ujjain News New Collector And New SP Took Charge In Ujjain

Ujjain News: राजगढ़ के बाद अब उज्जैन में एसपी-कलेक्टर की यह जोड़ी, एसपी ने महाकाल के दर्शन कर ग्रहण किया पदभार

Sun, 18 Feb 2024 01:11 PM IST
उज्जैन ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, उज्जैन
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, उज्जैन Published by: उज्जैन ब्यूरो Updated Sun, 18 Feb 2024 01:11 PM IST
सार

राजगढ़ के बाद अब उज्जैन में एसपी और कलेक्टर की जोड़ी को जिम्मेदारी दी गई है। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव भी इनके कार्यों से खुश हैं। इस वजह से गृह नगर की जिम्मेदारी सौंपी गई है।  

विज्ञापन
Ujjain News New Collector And New SP Took Charge In Ujjain
उज्जैन में पदस्थ एसपी और कलेक्टर। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

राजगढ़ में अपने काम करने के तरीके और शैली से प्रभावित करने वाले नीरज कुमार सिंह और प्रदीप शर्मा एक बार फिर साथ आए हैं। अब की बार उन्हें मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने अपने गृहनगर की जिम्मेदारी सौंपी है। एसपी प्रदीप शर्मा ने शनिवार को महाकाल के दर्शन कर पदभार ग्रहण किया है। अब दोनों एक साथ काम करते नजर आएंगे। 

विज्ञापन


कुछ वर्षों पूर्व राजगढ़ में कलेक्टर नीरज कुमार सिंह और एसपी प्रदीप शर्मा साथ-साथ काम कर रहे थे। उनके काम करने का तरीका कुछ अलग था। यही कारण था कि यह अपने यहां आने वाली हर समस्या का त्वरित निराकरण कर देते थे। उस समय के उच्च शिक्षा मंत्री डॉ मोहन यादव राजगढ़ जिले के प्रभारी मंत्री थे। इन दोनों ही अधिकारियों के कार्यों को न सिर्फ करीब से देखते थे, बल्कि अच्छे कार्य पर उनकी प्रशंसा भी करते थे। शिवराज सरकार में तो कलेक्टर नीरज कुमार सिंह नर्मदापुरम के कलेक्टर के रूप में कार्य कर रहे थे। वहीं एसपी प्रदीप शर्मा भी राजगढ़ के बाद दतिया एसपी बना दिए गए थे। मध्यप्रदेश का मुख्यमंत्री बनने के बाद डॉ. मोहन यादव ने इन अधिकारियों को अपने गृह जिले उज्जैन की कमान सौंपी है। लगभग एक माह पूर्व कलेक्टर कुमार पुरुषोत्तम के स्थान पर उज्जैन में नर्मदापुरम के कलेक्टर नीरज कुमार सिंह को लाया गया था। इसके बाद एसपी सचिन शर्मा के दिल्ली मे प्रतिनियुक्ति पर जाने पर उनके स्थान पर दतिया से एसपी प्रदीप शर्मा को एसपी के रूप में उज्जैन लाया गया है। उन्होंने शनिवार को महाकाल के दर्शन और पूजा-पाठ कर पदभार भी ग्रहण कर लिया है। अब फिर इन अधिकारियों की जोड़ी फिर एक बार साथ कार्य करती नजर आ रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed