फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Ujjain News ›   Ujjain News: Ujjain Development Authority Preparing to make a new food zone

Ujjain: इंदौर की 56 दुकानों की तर्ज पर उज्जैन में बनेगी 36 दुकान, नवीन फूड जोन बनाने की तैयारी में UDA

Thu, 13 Jul 2023 04:47 PM IST
अंकिता विश्वकर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, उज्जैन
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, उज्जैन Published by: अंकिता विश्वकर्मा Updated Thu, 13 Jul 2023 04:47 PM IST
सार

इंदौर की 56 दुकानों की तर्ज पर अब उज्जैन में भी 36 दुकानें बनाने की तैयारी प्राधिकरण कर रहा है। जल्द ही नवीन फूड जोन बनाया जाएगा। जिसमें बच्चों और महिलाओं के लिए खास इंतजाम रहेंगे।

विज्ञापन
Ujjain News: Ujjain Development Authority Preparing to make a new food zone
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

इंदौर की 56 दुकानों की तरह उज्जैन में अब उज्जैन विकास प्राधिकरण के द्वारा नानाखेड़ा पेट्रोल पम्प के पीछे फूड जोन 36 दुकानों का निर्माण किया जाएगा। जानकारी देते हुए प्राधिकरण के मुख्य कार्यपालन अधिकारी संदीप सोनी ने बताया कि उज्जैन के विकास के लिए इस फूड जोन का निर्माण किया जा रहा है, जिससे बड़ी संख्या में लोगों को रोजगार मिल जाएगा।  
विज्ञापन


सोनी ने बताया कि नानाखेड़ा पेट्रोल पम्प के पीछे फूड जोन के तहत 36 दुकानों का निर्माण किया जाएगा, जिसमें प्रत्येक दुकान का क्षेत्रफल लगभग 12 वर्ग मीटर रहेगा। फूड जोन में आने वाले लोगों के लिए विशेष प्रावधान किए गए हैं, जिसमें बच्चों एवं महिलाओं के लिये दुकानों के सामने बैठक व्यवस्था रखी गई है। साथ ही बच्चों के लिये ओपन स्पेस आदि का भी प्रावधान किया गया है। फूड जोन का पूरा क्षेत्र नो-व्हीकल जोन रहेगा, जिसमें बच्चों एवं महिलाओं को काफी सुविधा रहेगी। फूड जोन निर्माण के टेण्डर भी जारी कर दिए गए हैं।
विज्ञापन


फूड जोन का अच्छा नाम बताने वाले को मिलेगा इनाम
प्राधिकरण अध्यक्ष श्याम बसंल ने आम लोगों से नानाखेड़ा क्षेत्र में निर्मित किए जाने वाले फूड जोन के नामकरण के संबंध में आम लोगों से सुझाव आमंत्रित किए हैं। जिस व्यक्ति द्वारा सर्वश्रेष्ठ नाम का सुझाव दिया जाएगा उसे 21,000 का पुरस्कार दिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed