{"_id":"64afdd32587cbca3bd01b016","slug":"ujjain-news-ujjain-development-authority-preparing-to-make-a-new-food-zone-2023-07-13","type":"story","status":"publish","title_hn":"Ujjain: इंदौर की 56 दुकानों की तर्ज पर उज्जैन में बनेगी 36 दुकान, नवीन फूड जोन बनाने की तैयारी में UDA","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Ujjain: इंदौर की 56 दुकानों की तर्ज पर उज्जैन में बनेगी 36 दुकान, नवीन फूड जोन बनाने की तैयारी में UDA
Thu, 13 Jul 2023 04:47 PM IST
अंकिता विश्वकर्मा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, उज्जैन
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, उज्जैन
Published by: अंकिता विश्वकर्मा
Updated Thu, 13 Jul 2023 04:47 PM IST
सार
इंदौर की 56 दुकानों की तर्ज पर अब उज्जैन में भी 36 दुकानें बनाने की तैयारी प्राधिकरण कर रहा है। जल्द ही नवीन फूड जोन बनाया जाएगा। जिसमें बच्चों और महिलाओं के लिए खास इंतजाम रहेंगे।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
इंदौर की 56 दुकानों की तरह उज्जैन में अब उज्जैन विकास प्राधिकरण के द्वारा नानाखेड़ा पेट्रोल पम्प के पीछे फूड जोन 36 दुकानों का निर्माण किया जाएगा। जानकारी देते हुए प्राधिकरण के मुख्य कार्यपालन अधिकारी संदीप सोनी ने बताया कि उज्जैन के विकास के लिए इस फूड जोन का निर्माण किया जा रहा है, जिससे बड़ी संख्या में लोगों को रोजगार मिल जाएगा।
सोनी ने बताया कि नानाखेड़ा पेट्रोल पम्प के पीछे फूड जोन के तहत 36 दुकानों का निर्माण किया जाएगा, जिसमें प्रत्येक दुकान का क्षेत्रफल लगभग 12 वर्ग मीटर रहेगा। फूड जोन में आने वाले लोगों के लिए विशेष प्रावधान किए गए हैं, जिसमें बच्चों एवं महिलाओं के लिये दुकानों के सामने बैठक व्यवस्था रखी गई है। साथ ही बच्चों के लिये ओपन स्पेस आदि का भी प्रावधान किया गया है। फूड जोन का पूरा क्षेत्र नो-व्हीकल जोन रहेगा, जिसमें बच्चों एवं महिलाओं को काफी सुविधा रहेगी। फूड जोन निर्माण के टेण्डर भी जारी कर दिए गए हैं।
फूड जोन का अच्छा नाम बताने वाले को मिलेगा इनाम
प्राधिकरण अध्यक्ष श्याम बसंल ने आम लोगों से नानाखेड़ा क्षेत्र में निर्मित किए जाने वाले फूड जोन के नामकरण के संबंध में आम लोगों से सुझाव आमंत्रित किए हैं। जिस व्यक्ति द्वारा सर्वश्रेष्ठ नाम का सुझाव दिया जाएगा उसे 21,000 का पुरस्कार दिया जाएगा।