फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Ujjain News ›   Ujjain News Two sides fiercely fought over the matter of applying Tilak in Ramghat area

Ujjain News: रामघाट क्षेत्र में तिलक लगाने की बात को लेकर दो पक्षों में जमकर चले लात-घूंसे

Mon, 26 Jun 2023 03:27 PM IST
अरविंद कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, उज्जैन
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, उज्जैन Published by: अरविंद कुमार Updated Mon, 26 Jun 2023 03:27 PM IST
सार

धार्मिक नगरी उज्जैन में महाकाल लोक निर्माण के बाद श्रद्धालुओं की संख्या में इजाफा हुआ है। यही कारण है कि श्रद्धालुओं की भीड़ बढ़ते ही अब यहां तिलक लगाने और धागा बांधने वाले लोगों की भरमार हो चुकी है। जो कि श्रद्धालुओं को देखते ही उनके पीछे तब तक पड़े रहते हैं, जब तक की श्रद्धालु तिलक लगाने और नाड़ा बांधने के नाम पर उन्हें कुछ रुपया न दे दे।

विज्ञापन
Ujjain News Two sides fiercely fought over the matter of applying Tilak in Ramghat area
दो पक्षों में जमकर चले लात-घूंसे - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

धार्मिक नगरी उज्जैन अब तिलक लगाने और नाड़ा बांधने वाले लोगों के कारण भी शर्मसार होने लगी है। क्योंकि ये लोग न तो वेशभूषा में नजर आते हैं और न ही इनका व्यवहार कुछ ठीक रहता है। सोशल मीडिया पर तिलक लगाने और नाड़ा बांधने वाले लोगों के बीच हुए विवाद का एक वीडियो जमकर वायरल हो रहा है, जिसमें ये लोग एक दसरे के साथ मारपीट करते नजर आ रहे हैं।

विज्ञापन


वायरल वीडियो रामघाट क्षेत्र का बताया जा रहा है, जिसमें तिलक लगाने की बात को लेकर दो पक्षों में विवाद हो गया। उसके बाद जमकर मारपीट हुई और बात गाली-गलौच तक पहुंच गई। यह वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। 
विज्ञापन


पुलिस करे कार्रवाई...
ऐसा नहीं है कि तिलक लगाने और सड़क पर खड़ा होकर श्रद्धालुओं को नाड़ा बांधने वालों के विवाद की शिकायत पुलिस तक नहीं पहुंचती। थाने में इस प्रकार के विवाद की कई शिकायतें पहुंची हैं और कुछ मामलों में तो प्रकरण भी दर्ज हुए। लेकिन ऐसे लोगों के खिलाफ पुलिस भी कार्रवाई करने से बचती नजर आती है, जिसका ही परिणाम है कि ये लोग तिलक लगाने के बाद श्रद्धालुओं का तब तक पीछा नहीं छोड़ते, जब तक कि इनसे रुपये न मिल जाए।
विज्ञापन
विज्ञापन


तिलक लगाने वाले सबसे ज्यादा नाबालिग...
महाकाल मंदिर और महाकाल लोक के बाहर श्रद्धालुओं को तिलक लगाने वाले लोग सबसे ज्यादा नाबालिग हैं। जो कि तिलक लगाने के लिए श्रद्धालुओं के पीछे ही पड़ जाते हैं। वैसे तो तिलक लगाने का काम पंडे पुजारियों का होता है, लेकिन महाकाल मंदिर और महाकाल लोक के बाहर जो लोग श्रद्धालुओं को तिलक लगाते हैं, उनके कपड़े और हुलिया इतना खराब होता है कि श्रद्धालु इनसे तिलक लगवाना ही नहीं चाहते।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed