{"_id":"65640f23a667fe675f02f5b6","slug":"ujjain-news-two-laborers-died-after-falling-from-the-third-floor-of-a-house-under-construction-2023-11-27","type":"story","status":"publish","title_hn":"Ujjain News: निर्माणाधीन मकान की तीसरी मंजिल से गिरे दो मजदूरों की मौत, बल्ली टूटने से हुआ हादसा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Ujjain News: निर्माणाधीन मकान की तीसरी मंजिल से गिरे दो मजदूरों की मौत, बल्ली टूटने से हुआ हादसा
Mon, 27 Nov 2023 09:09 AM IST
अंकिता विश्वकर्मा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, उज्जैन
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, उज्जैन
Published by: अंकिता विश्वकर्मा
Updated Mon, 27 Nov 2023 09:09 AM IST
सार
उज्जैन के बिलोटीपुरा में बन रहे सलीम नामक व्यक्ति के निर्माणधीन मकान पर काम कर रहे दो मजदूरों की तीसरी मंजिल से गिरने से मौत हो गई। दोनों मजदूर मचान पर चढ़े थे। अचानक बल्ली टूट गई और दोनों नीचे जमीन पर आ गिरे।
विज्ञापन
घटनास्थल पर जांच करती पुलिस
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
निर्माणाधीन मकान की तीसरी मंजिल से 2 मजदूर नीचे जमीन पर आ गिरे। दोनों को गंभीर चोंट लगी थी। हादसे की सूचना मिलने पर परिजन मौके पर पहुंचे थे। दोनों को उपचार के लिये निजी अस्पताल ले जाया गया। जहां दोनों की मौत हो गई।
जीवाजीगंज थाने के एसआई वेदप्रकाश साहू ने बताया कि जानसापुरा में रहने वाला अजहरउद्दीन पिता कल्लू शाह (25) और नासिर पिता इस्माईल (50) मकान बनाने का काम करते थे। कुछ दिनों से बिलोटीपुरा में बन रहे सलीम नामक व्यक्ति के निर्माणधीन मकान पर काम कर रहे थे। तीसरी मंजिल पर काम चल रहा था। दोनों मचान पर चढ़े थे। अचानक बल्ली टूट गई और दोनों नीचे जमीन पर आ गिरे। हादसा होते ही अन्य मजदूरों ने उन्हे उठाने का प्रयास किया, लेकिन सिर और शरीर में गंभीर चोंट लगी थी। दोनों के परिजनों को सूचना दी गई। परिजन तत्काल बिलोटीपुरा पहुंचे और उपचार के लिये निजी अस्पताल लाया गया। जहां करीब 2 घंटे चले उपचार के बाद दोनों की मौत हो गई। अस्पताल स्टॉफ ने मामले की सूचना पुलिस को दी। दोनों के शवों को जिला अस्पताल लाया गया। जहां मृतकों के परिजनों की भीड़ लग गई। पुलिस ने पोस्टमार्टम के बाद शव सौंपे है।