फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Ujjain News ›   Ujjain News: Three people died in two separate road accidents

Ujjain News: दो हादसों में तीन की मौत, जावरा रोड पर कार और ट्रक की टक्कर,पंथपिपलई में डिवाइडर से टकराई बाइक

Fri, 28 Jun 2024 09:46 AM IST
अर्पित याज्ञनिक न्यूज डेस्क, अमर उजाला, उज्जैन
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, उज्जैन Published by: अर्पित याज्ञनिक Updated Fri, 28 Jun 2024 09:46 AM IST
सार

अलग-अलग हादसो में तीन लोगों के जान गंवाने के मामले में पुलिस ने मर्ग कायम कर शवों का पीएम कराया है। दोनों मामलों की जांच पुलिस ने शुरू कर दी है।
 

विज्ञापन
Ujjain News: Three people died in two separate road accidents
हादसे में क्षतिग्रस्त हुई कार। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

उज्जैन में बीती रात दो अलग-अलग हादसो में तीन लोगों की मौत हो गई। गुरुवार रात को दो स्थान पर हादसे हुए। पहले हादसे में कार और ट्रक की भिड़ंत होने से दो लोगों की मौत हो गई। वहीं, दूसरे हादसे में बाइ डिवाइडर से टकरा गई। हादसे में बाइक सवार एक व्यक्ति की मौत हो गई, जबकि दूसरा व्यक्ति गंभीर रूप से घायल हो गया। दोनों मामलों की जांच पुलिस ने शुरू कर दी है। दोनों मामलों में पुलिस ने मर्ग कायम कर शवों का पीएम कराया है। 

विज्ञापन


पहली घटना नागदा के डाबरी गांव के पास जावरा-उज्जैन मार्ग पर हुई जहां कार और ट्रक की भिड़ंत हो गई। हादसा रात करीब 1.30 बजे हुआ। हादसे में कार चालक और साथी की मौके पर ही मौत हो गई। पुलिस के अनुसार नागदा से देवास की ओर कार से जा रहे व्यक्ति की उज्जैन की ओर से आ रहे ट्रक से भिड़ंत हो गई। हादसे में कार पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई। 
विज्ञापन


दुर्घटना में चालक कार गुरदीप सिंह पिता नरेन्द्र सचदेव उम्र 32 साल निवासी चन्द्रशेखर आजाद मार्ग नागदा और सुमित पिता राजकुमार जाति पंजाबी उम्र 33 साल निवासी देवास की मौत हो गई। स्थानीय लोगों की सूचना के बाद पुलिस ने मौके पर पहुंचकर शव को कार से बाहर निकाला। पुलिस मामले की जांच कर रही है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


वहीं दूसरे हादसे में भाई के साथ गमी के कार्यक्रम से घट्टिया से लौट रहे एक व्यक्ति की दुर्घटना में मौत हो गई। दूसरी दुर्घटना इंदौर रोड पर पंथपिपलई के पास हुई है। पुलिस के मुताबिक अमर सिंह पिता रणजीत सिंह उम्र 54 वर्ष निवासी कड़थली नरवर अपने भाई जोजन सिंह के साथ गमी के कार्यक्रम में शामिल होने घट्टिया गया था। वहां से दोनों भाई रात को बाइक से घर लौट रहे थे तभी जम्बूरा के पास बाइक फिसलकर रोड डिवाइडर से टकरा गई। दुर्घटना में अमर सिंह की मौत हो गई, जबकि उसका भाई जोजन सिंह घायल हुआ। घायल को जिला अस्पताल लाया गया।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed