फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Ujjain News ›   Ujjain News: Three including mother and son died in accidents near Agar Road and Kaytha.

Ujjain News: दो सड़क हादसों में मां-बेटा समेत तीन की मौत, आगर रोड और कायथा के पास हुआ हादसा

Mon, 29 Jan 2024 09:15 AM IST
अर्पित याज्ञनिक न्यूज डेस्क, अमर उजाला, उज्जैन
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, उज्जैन Published by: अर्पित याज्ञनिक Updated Mon, 29 Jan 2024 09:15 AM IST
सार

दंपती जन्मदिन मनाकर तो मां-बेटे गमी के कार्यक्रम में जा रहे थे। तभी हो गए हादसे का शिकार। पहले हादसे में कार सवार पति की मौत हो गई वहीं दूसरे में हादसे में मां-बेटे की मौत हो गई।

विज्ञापन
Ujjain News: Three including mother and son died in accidents near Agar Road and Kaytha.
हादसे में तीन की मौत - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

आगर रोड पर बीती रात 11 बजे ट्रक और कार के बीच आमने-सामने भिड़ंत हो गई। कार में दंपती सवार थे। मौके पर पति की मौत हुई है, जबकि पत्नी की हालत गंभीर होने पर निजी अस्पताल में उपचार चल रहा है। वहीं दूसरे हादसे में अज्ञात वाहन की टक्कर से मां-बेटे की भी मौत हुई है। 

विज्ञापन


पहली दुर्घटना घटिया तहसील के ग्राम नजरपुर में रहने वाले गोपाल पिता पूरालाल 33 वर्ष के साथ घटित हुई जो कि अपनी पत्नी हेमा के साथ ग्राम ढाबला में अपने ससुराल गया था। वहां जन्मदिन का कार्यक्रम था। दोनों कार्यक्रम में शामिल होने के बाद रात 11 बजे इको कार से वापस नजरपुर लौट रहे थे। तभी ग्राम घोंसला के समीप सामने से तेज रफ्तार में आए ट्रक ने मारुति ईको को जोरदार टक्कर मार दी। दुर्घटना में गोपाल और उसकी पत्नी हेमा गंभीर रूप से घायल हो गए। 
विज्ञापन


सूचना मिलने पर पुलिस और एंबुलेंस मौके पर पहुंची। दोनों को जिला अस्पताल पहुंचाया जाता उससे पहले ही गोपाल की मौत हो गई। दोनों को कार से बाहर निकालकर जिला अस्पताल लाया गया। दुर्घटना की जानकारी लगते ही परिजन भी जिला अस्पताल पहुंच गए थे। डॉक्टर ने परीक्षण के बाद गोपाल का शव पोस्टमार्टम कक्ष में रखवाया। हेमा की हालत गंभीर होने पर परिजन उसे निजी अस्पताल ले गए। अस्पताल पुलिस चौकी ने मामले में मर्ग कायम कर गोपाल का पोस्टमार्टम कराया। परिजनों ने बताया कि गोपाल दो बच्चों का पिता था और ड्राइवरी करता था यह कार भी उसी की है। घटनास्थल पर पुलिस ने ट्रक को जब्त कर लिया है चालक भाग निकला था जिसकी तलाश की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन


मक्सी के पास हादसे में मां-बेटे की मौत
शनिवार शाम मक्सी और कायथा के बीच बाइक सवार मां और बेटे के साथ सड़क दुर्घटना हो गई। अज्ञात वाहन से हुई दुर्घटना के चलते मौके पर ही बेटे राज पिता धीरज सिंह तोमर 22 वर्ष का निवासी मालीखेड़ी सारंगपुर की मौत हो गई थी। मां सुनीता तोमर 45 वर्ष गंभीर घायल थी जिसे मक्सी से जिला अस्पताल रेफर किया गया, लेकिन उज्जैन पहुंचने से पहले रास्ते में मां सुनीता की भी मौत हो गई। आज सुबह अस्पताल पुलिस चौकी ने मर्ग कायम कर सुनीता का पोस्टमार्टम कराया है। पुत्र का पोस्टमार्टम मक्सी में हुआ। परिजनों ने बताया कि दोनों मां बेटे उज्जैन स्थित पवासा गमी के कार्यक्रम नुक्ते में शामिल होने के लिए उज्जैन आ रहे थे। दोनों मां बेटे को अंतिम संस्कार के लिए सारंगपुर ले जाया गया।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed