{"_id":"6410436f62e66cb8b204c523","slug":"ujjain-news-the-young-man-was-hurt-by-a-stick-in-the-wedding-procession-when-the-dispute-increased-he-was-k-2023-03-14","type":"story","status":"publish","title_hn":"Ujjain News: बरात में युवक के कड़े से लगी थी चोट, विवाद बढ़ा तो धारदार हथियारों से कर दी उसकी हत्या","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Ujjain News: बरात में युवक के कड़े से लगी थी चोट, विवाद बढ़ा तो धारदार हथियारों से कर दी उसकी हत्या
Tue, 14 Mar 2023 03:20 PM IST
रवींद्र भजनी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, उज्जैन
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, उज्जैन
Published by: रवींद्र भजनी
Updated Tue, 14 Mar 2023 03:20 PM IST
सार
उज्जैन जिले में बरात में नाचने के दौरान विवाद हत्या तक पहुंच गया। मामला इतना था कि जब सब नाच रहे थे तो युवक के कड़े से चोट लग गई थी।
विज्ञापन
उज्जैन में मर्डर।
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
उज्जैन में बरात में नाचने के दौरान कड़े से चोट लगने पर आधा दर्जन से अधिक लोगों ने एक युवक के साथ विवाद किया। बाद में धारदार हथियार से हमला कर दिया। इससे उसकी मौत हो गई। घटना के दौरान कुछ लोग युवक को बचाने पहुंचे तो उनके साथ भी मारपीट की गई है।
विज्ञापन
मामला थाना पवासा का है। सुनील पिता सिद्धार्थ प्रधान और उसके कुछ दोस्त एक विवाह समारोह में गए थे। बरात में नाचने के दौरान सुनील के दोस्तों और एक अन्य पक्ष के बीच कड़े से चोट लगने की बात को लेकर विवाद हुआ। तब आठ-नौ लोगों ने सुनील और उसके दोस्तों पर धारदार हथियार से हमला कर दिया। इस घटना में सुनील की घटनास्थल पर ही मौत हो गई जबकि उसके मित्र अर्जुन विश्वकर्मा, दीपक प्रधान और एक अन्य गंभीर घायल हैं। मामले की जानकारी लगते ही पवासा थाना पुलिस मौके पर पहुंची। मृतक और घायलों को तुरंत अस्पताल पहुंचाया है। पवासा थाना पुलिस ने बताया कि सुनील उद्योगपुरी में मजदूरी का काम करता था। मामले में प्रकरण दर्ज कर सात से आठ आरोपियो को गिरफ्तार भी कर लिया गया है।
विज्ञापन
