फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Ujjain News: Voting will be held tomorrow for Ujjain-Alot parliamentary constituency in fourth phase

Ujjain News: मतदान केंद्रों की ओर रवाना हुआ दल, चौथे चरण में उज्जैन-आलोट संसदीय क्षेत्र के लिए कल होगी वोटिंग

Sun, 12 May 2024 02:15 PM IST
उज्जैन ब्यूरो न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, उज्जैन
न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, उज्जैन Published by: उज्जैन ब्यूरो Updated Sun, 12 May 2024 02:15 PM IST
सार

चुनावी सामग्री लेकर मतदान दल पूरे उत्साह के साथ मतदान केंद्रों की ओर रवाना हुए। मतदान सामग्री वितरण के दौरान कलेक्टर नीरज कुमार सिंह ने सामग्री वितरण स्थल का जायजा लिया और अधिकारियों को आवश्यक निर्देश दिए।

विज्ञापन
Ujjain News: Voting will be held tomorrow for Ujjain-Alot parliamentary constituency in fourth phase
मतदान केन्द्रों की ओर पूरे उत्साह के साथ मतदान दल रवाना

विस्तार

चौथे चरण के लोकसभा चुनाव के तहत उज्जैन आलोट संसदीय क्षेत्र में कल 13 मई को मतदान होगा। रविवार को शासकीय इंजीनियरिंग कॉलेज उज्जैन में मतदान के लिए मतदान दलों को चुनाव सामग्री वितरित की गई। इसके बाद मतदान दल पूरे उत्साह के साथ मतदान केंद्रों की ओर रवाना हुए। मतदान सामग्री वितरण के दौरान कलेक्टर नीरज कुमार सिंह ने सामग्री वितरण स्थल का जायजा लिया और अधिकारियों को आवश्यक निर्देश दिए।     
विज्ञापन


जिले की सातों विधानसभा के मतदान केंद्रों के लिए मतदान सामग्री का वितरण जिला मुख्यालय स्थित इंजीनियरिंग कॉलेज से किया गया। मतदान दलों के बैठने के लिए सभी विधानसभाओं के अलग-अलग सेक्टर बनाएं गए, जहां व्यवस्थित कुर्सियां और बेंचे लगाई गई। जहां मतदान दलों ने बैठकर ईवीएम सहित अन्य सामग्रियों क मिलान किया। मतदान दलों को बैठाने में परेशानी न हो और मतदान दल अपने निर्धारित स्थान पर ही बैठे इसके लिए फ्लेक्स और साइननेज लगाएं गए। अनाउंसमेंट के माध्यम से मतदान दलों को आवश्यक दिशा निर्देश दिए गए। मतदान सामग्री लेकर मतदान दल वाहनों से मतदान केंद्र की ओर रवाना हो गए। सामग्री वितरण के दौरान मुख्य कार्यपालन अधिकारी जिला पंचायत मृणाल मीणा, निगम आयुक्त आशीष पाठक, उप जिला निर्वाचन अधिकारी महेंद्र कवचे , एडीएम अनुकूल जैन सहित सभी विधानसभाओं के सहायक रिटर्निग अधिकारी व अन्य अधिकारी कर्मचारी सामग्री वितरण व्यवस्था को सुचारू संचालित करते रहे।
विज्ञापन


मिनी आईसीयू अस्पताल में 16 कर्मचारियों ने कराया इलाज
सामग्री वितरण स्थल इंजीनियरिंग कॉलेज में  मतदान सामग्री वितरण स्थल पर दो बिस्तरीय मिनी आईसीयू भी स्थापित किया गया है। जिससे किसी भी मतदानकर्मी को स्वास्थ्य उपचार की आवश्यकता पड़ने पर उसे तत्काल मेडिकल हेल्प मुहैया कराई जा सके। सामग्री वितरण के दौरान 16 कर्मियों द्वारा स्वास्थ्य परीक्षण कराया और दवाएं ली गई। सामान्यतः अधिकांश हाईबीपी और शुगर के मरीज थे। आवश्यक स्वास्थ्य सुविधाओं से लैस दो एंबुलेंस की भी व्यवस्था की गई।
विज्ञापन
विज्ञापन


शीतल पेयजल और कैंटीन की व्यवस्था
सामग्री वितरण स्थल पर कर्मचारियों की सुविधा के लिए शीतल पेयजल की व्यवस्था की गई। इसके साथ ही स्व-सहायता समूह द्वारा संचालित कैंटीन सामग्री वितरण स्थल पर लगाई गई, जिसमें अनेक मतदान दलों और अन्य निर्वाचन कर्मचारियों अधिकारियों स्वल्पाहार किया गया।
 

मतदान केन्द्रों की ओर पूरे उत्साह के साथ मतदान दल रवाना

मतदान केन्द्रों की ओर रवाना हुए  मतदान दल  

 

मतदान केन्द्रों की ओर पूरे उत्साह के साथ मतदान दल रवाना

मतदान केन्द्रों की ओर रवाना हुए  मतदान दल 

 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed