फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Ujjain News ›   Ujjain News: The case of cows missing from Nandraj Gaushala

खबर का असर: नंदराज गौशाला से गायब हुई गायों का मामला, अधिकारियों का दल पहुंचा गौशाला; 530 गाय मौके पर मिली

Sat, 25 Jan 2025 01:09 PM IST
शबाहत हुसैन न्यूज डेस्क, अमर उजाला, उज्जैन
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, उज्जैन Published by: शबाहत हुसैन Updated Sat, 25 Jan 2025 01:09 PM IST
सार

Ujjain News: अधिकारी और सरकारी डॉक्टरों का एक दल गौशाला पहुंचा। जहां जांच करने पर 530 गाय मौके पर मिली है। सरकारी डॉक्टरों का भी कहना है कि अंतर तो है।

विज्ञापन
Ujjain News: The case of cows missing from Nandraj Gaushala
धरने पर बैठे साधु-संत - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

उज्जैन के खाचरोद के लिंकोडिया गांव में बनी नंदराज गौशाला में हुए घोटाले का मामला अमर उजाला ने प्रमुखता से उठाया था। जहां गौशाला में गवर्मेंट रिकॉर्ड में 1028 गाय की अनुदान राशि मिलने का जिक्र किया गया था और जांच करने पहुंची टीम को महज 530 गाय मौके पर मिलने का जिक्र था। इस बात को लेकर खाचरोद में संतों ने आंदोलन कर अधिकारियों को ज्ञापन सौंपकर कार्रवाई की मांग की।

विज्ञापन

विज्ञापन


बता दें कि कार्रवाई नहीं होने पर संतों द्वारा अपने सिरों का मुंडन तक करवा दिया गया। बगलामुखी के स्वामी कृष्णानंद महाराज ने तो गायब हुई गाय के लिए श्रद्धांजलि सभा आयोजित कर सरकार पर निशाना साधते हुए बड़े आंदोलन की हुंकार भर दी थी।
विज्ञापन
विज्ञापन


मामले की गंभीरता को देखते हुए गहरी नींद में सो रही सरकार की आंखें खुली और फिर अधिकारी और सरकारी डॉक्टरों का एक दल गौशाला पहुंचा। जहां जांच करने पर 530 गाय मौके पर मिली है। सरकारी डॉक्टरों का भी कहना है की अंतर तो है। फिर सवाल पूछा गया कि आखिर ये अंतर क्यों है। डॉक्टरों का कहना है कि इसका जवाब तो गौशाला समिति ही दे सकती है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed