{"_id":"659d587172dd95193207810b","slug":"ujjain-news-students-from-four-districts-made-models-in-the-inspire-award-exhibition-2024-01-09","type":"story","status":"publish","title_hn":"Ujjain News: इंस्पायर अवार्ड प्रदर्शनी में चार जिलों के विद्यार्थियों ने बनाए मॉडल, मॉडल्स देख टीचर रह गए दंग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Ujjain News: इंस्पायर अवार्ड प्रदर्शनी में चार जिलों के विद्यार्थियों ने बनाए मॉडल, मॉडल्स देख टीचर रह गए दंग
Tue, 09 Jan 2024 08:00 PM IST
अरविंद कुमार
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, उज्जैन
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, उज्जैन
Published by: अरविंद कुमार
Updated Tue, 09 Jan 2024 08:00 PM IST
सार
उज्जैन में इंस्पायर अवार्ड प्रदर्शनी में चार जिलों के विद्यार्थियों ने मॉडल बनाए। ऐसे मॉडल्स को देखकर टीचर सहित वहां मौजूद लोग दंग रह गए।
विज्ञापन
बच्चों ने बनाए मॉडल्स
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
उज्जैन के विद्यार्थियों में वैज्ञानिक दृष्टिकोण उत्पन्न करने व नवाचार को प्रोत्साहित करने के उद्देश्य से केन्द्रीय विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी मंत्रालय भारत सरकार एवं लोक शिक्षण संचालनालय, मध्यप्रदेश भोपाल के संयुक्त तत्वावधान में दो दिवसीय क्लस्टर स्तरीय इंस्पायर अवार्ड मानक विज्ञान प्रदर्शनी का आयोजन शासकीय उत्कृष्ट उच्चतर माध्यमिक विद्यालय माधवनगर उज्जैन में आठ और नौ जनवरी 2024 को आयोजित किया जा रहा है।
विज्ञापन
उत्कृष्ट उ.मा.वि. माधवनगर की प्राचार्य डॉ. विभा शर्मा ने बताया कि इंस्पायर अवार्ड मानक विज्ञान प्रदर्शनी अन्तर्गत संभाग के आगर, शाजापुर, देवास और उज्जैन पंजीकृत 198 में से 130 प्रतिभागी विद्यार्थियों ने अपने मॉडल प्रदर्शित किए हैं।
विज्ञापन
प्रतियोगता की निर्णायक कृष्णा विश्वास, नेशनल इनोवेशन फाउडेशन अहमदाबाद, प्रोफेसर डॉ. समीना कुरेशी एवं प्रोफेसर बीएस बघेल की उपस्थिति में दो दिवसीय इंस्पायर अवार्ड प्रदर्शनी का शुभारंभ किया गया। इस अवसर पर जिला विज्ञान अधिकारी ब्रजेश शर्मा, केके माहेवरी, ज्योति तिवारी, अनामिका दुबे, मंजू माहौर और राजेश राठौर आदि ने सहयोग दिया।
विज्ञापन
