फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Ujjain News ›   Ujjain News Road accident on Unhel Road three youth died due to collision with unknown vehicle

Ujjain News: उन्हेल रोड पर सड़क हादसा, अज्ञात वाहन की टक्कर से तीन युवकों की मौत, पुलिस जांच में जुटी

Sat, 13 Apr 2024 02:36 PM IST
अरविंद कुमार न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, उज्जैन
न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, उज्जैन Published by: अरविंद कुमार Updated Sat, 13 Apr 2024 02:36 PM IST
सार

उन्हेल रोड पर शुक्रवार देर रात भीषण सड़क हादसा हुआ है। अज्ञात वाहन की टक्कर से तीन युवकों की मौत हो गई। सीसीटीवी फुटेज देखकर दुर्घटना करने वाले वाहन का पुलिस पता लगा रही है।

विज्ञापन
Ujjain News Road accident on Unhel Road three youth died due to collision with unknown vehicle
हादसे में तीन युवकों की मौत - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

उज्जैन में उन्हेल रोड पर शुक्रवार देर रात भीषण हादसा हो गया, जिसमें उज्जैन की ओर से जा रहे तेज गति अज्ञात वाहन ने एक्टिवा सवार युवक सहित बाइक सवार दो युवकों को कुचल दिया। इसमें तीनों की मौके पर ही मौत हो गई और वाहन बुरी तरह चकनाचूर हो गए। घटना के बाद चालक वाहन सहित भाग निकला। सूचना के बाद पुलिस मौके पर पहुंची और मृतकों के शवों को अस्पताल भिजवाया, अभी तक तीनों की जान लेने वाले वाहन का पता नहीं चला है और बताया जा रहा है कि दुर्घटना करने वाला वाहन ट्रक हो सकता है।

विज्ञापन


एडिशनल एसपी जयंत राठौर ने बताया कि दुर्घटना देर रात एक बजे के करीब की है। उन्हेल रोड पर ग्राम सोडंग के समीप अज्ञात वाहन ने एक्टिवा सवार युवक सहित बाइक सवार दो युवकों को अपनी चपेट में ले लिया। दुर्घटना में तीनों लोगों की मौके पर ही मौत हो गई और उनके वाहन भी बुरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गए। घटना की सूचना मिलते ही भैरवगढ़ थाने का पुलिस और अधिकारी मौके पर आ गए थे। मृतकों के शवों को अस्पताल लेकर आए। मृतकों के पास से मिले मोबाइल से एक्टिवा सवार की पहचान प्रदीप पिता कचरूलाल उम्र 22 साल निवासी गढ़ी भैंसोदा निवासी खाचरौद के रूप में हुई।
विज्ञापन




मृतक वेयर हाऊस में काम करता था और कल रात एक्टिवा से खाचरौद से लौट रहा था। वर्तमान में वह मोहन नगर में रहता था और अभी पत्नी से अगल रहा था। मृतक के ससुराली रात में अस्पताल पर आ गए थे, उसका एक बच्चा भी है। इसी तरह बाइक पर सवार दो लोगों की पहचान राजेश पिता सीताराम चौहान निवासी संकल्पपुर होशंगाबाद और विजय पिता दिनेश भूरिया निवासी इंदौर के रूप में हुई। दोनों फर्नीचर बनाने का काम करते थे और मंदसौर में सोफे बनाने गए थे, जहां से लौटते समय रात में हादसे के शिकार हो गए।
विज्ञापन
विज्ञापन


सूचना पाकर दोनों के परिवारजन भी इंदौर से उज्जैन आ गए थे। मृतक विजय के परिजनों ने बताया कि वह कक्षा 10वीं का छात्र था। आज सुबह तीनों मृतकों के शवों का पोस्टमॉर्टम उनके परिजनों की मौजूदगी में कराया गया और शव उनके सुपुर्द कर दिए गए। एडिशनल एसपी जयंत राठौर ने बताया कि तीनों युवकों की जान लेने वाले वाहन का पता नहीं चला है और पूछताछ से पता चला कि दुर्घटना करने वाला वाहन ट्रक हो सकता है। पुलिस सुबह से क्षेत्र और आसपास के सीसीटीवी फुटेज देखकर दुर्घटना करने वाले वाहन का पता लगा रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed