फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Ujjain News ›   Ujjain News: Rituals being conducted in Mahakal temple for the safe return of laborers trapped in Uttarakhand

Ujjain News: उत्तराखंड टनल हादसे में फंसे मजदूरों की सकुशल वापसी के लिए महाकाल मंदिर में हो रहा अनुष्ठान

Wed, 22 Nov 2023 12:24 PM IST
अंकिता विश्वकर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, उज्जैन
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, उज्जैन Published by: अंकिता विश्वकर्मा Updated Wed, 22 Nov 2023 12:24 PM IST
सार

Ujjain News: उत्तराखंड में सिलक्यारा सुरंग के अंदर पिछले लगभग एक सप्ताह से फंसे 41 मजदूरों के सकुशल बाहर आने की कामना करते हुए विभिन्न धार्मिक संगठनों द्वारा पूजा पाठ, हवन, यज्ञ और प्रार्थनाओं का दौर शुरू हो गया है।

विज्ञापन
Ujjain News: Rituals being conducted in Mahakal temple for the safe return of laborers trapped in Uttarakhand
टनल में फंसे लोगों के लिए की गई विशेष पूजा - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

विश्व प्रसिद्ध बाबा महाकाल के दरबार में उत्तराखंड टनल हादसे में फंसे हुए लोगों की सलामती के महाकाल मंदिर के पुरोहित द्वारा महामृत्युंजय का पाठ किया जा रहा है और यह कामना की जा रही है कि सभी मजदूर सुरक्षित वापस आ जाए। बता दें कि उत्तराखंड में सिलक्यारा सुरंग के अंदर पिछले लगभग एक सप्ताह से फंसे 41 मजदूरों के सकुशल बाहर आने की कामना करते हुए विभिन्न धार्मिक संगठनों द्वारा पूजा पाठ, हवन, यज्ञ और प्रार्थनाओं का दौर शुरू हो गया है। उज्जैन के प्रसिद्ध बाबा महाकाल मंदिर में पुजारियों ने सुरंग में फंसे मजदूरों की सलामती के लिए पाठ किया और उसके बाद महामृत्युंजय मंत्र का जाप किया। 
विज्ञापन


परिवार कर रहा सुरक्षा की प्रार्थना
एक तरफ टनल में फंसे लोगों की सकुशल वापसी के लिए राहत और बचाव का अभियान चलाया जा रहा है, तो दूसरी तरफ टनल में फंसे लोगों के परिवारवालों को अपनों की चिंता सता रही है। हालांकि सरकार की तरफ से कोशिशें लगातार जारी हैं और जल्द सभी को सुरक्षित बाहर निकाल लिया जाएगा। लोग टनल में फंसे मजदूर सही सलामत बाहर निकल आएं, इसके लिए हवन व पूजन का सिलसिला लगातार कही जगह जारी है। 
विज्ञापन


विज्ञापन
विज्ञापन


पंडितों ने कराया विशेष पूजन
महाकालेश्वर मंदिर के पंडितों ने बताया कि बाबा महाकाल अकाल मृत्यु को हरने वाले हैं। बाबा की शरण में जो भी आता है, उसका बुरा समय व अकाल मृत्यु दूर हो जाती है। मंगलवार को उत्तराखंड टनल हादसे में फंसे हुए लोगों की सलामती के लिए मंदिर में महामृत्युंजय का पाठ किया गया और जो भी मजदूर फंसे हैं वो सही सलामत वापस आ जाए उनकी सुरक्षा की कामना की गईं। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed