फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Ujjain News ›   Ujjain News: Real brothers killed cousin for refusing to abuse Angry relatives created ruckus

Ujjain: गाली देने से मना करने पर सगे भाइयों ने चचेरे भाई को उतारा मौत के घाट, आक्रोशित परिजनों ने किया हंगामा

Mon, 05 Jun 2023 01:59 PM IST
अंकिता विश्वकर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, उज्जैन
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, उज्जैन Published by: अंकिता विश्वकर्मा Updated Mon, 05 Jun 2023 01:59 PM IST
सार

योगेश्वर टेकरी पर रहने वाले आकाश मालवीय को अपने चचेरे भाइयों को गालियां देने से रोकना महंगा पड़ गया। दोनों भाइयों ने मिलकर अपने चचेरे भाई की चाकू से गोदकर हत्या कर दी।

विज्ञापन
Ujjain News: Real brothers killed cousin for refusing to abuse Angry relatives created ruckus
अस्पताल के बाहर मौजूद मृतक के परिजन - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

रिश्तेदारों के बीच चले आ रहे विवाद में रविवार रात एक बजे दो भाइयों ने मिलकर अपने ही चचेरे भाई की चाकू घोंपकर हत्या कर दी। घटनाक्रम के बाद मृतक के परिजनों ने अस्पताल में जमकर हंगामा किया। सीएसपी ओमप्रकाश मिश्रा ने बताया कि योगेश्वर टेकरी पर रहने वाले आकाश मालवीय ने पड़ोस में ही रहने वाले चचेरे भाइयों बंटी और सनी मालवीय को गालियां देने से मना किया था, जिस पर दोनों भाई इतने नाराज हुए कि उन्होंने चाकू निकाला और आकाश पर हमला कर दिया। लहूलुहान आकाश को परिजन जिला अस्पताल लेकर पहुंचे जहां डॉक्टर ने उसका परीक्षण करने के बाद उसे मृत घोषित कर दिया। आकाश की मौत से नाराज परिजनों ने जमकर हंगामा मचाया और ऑपरेशन थिएटर में तोड़फोड़ भी कर डाली, जिसके बाद परिजन आकाश को निजी अस्पताल ले गए, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।
विज्ञापन


परिजनों ने वहां भी जमकर हंगामा किया। चाकूबाजी की सूचना मिलते ही कोतवाली और महाकाल थाना पुलिस मौके पर पहुंची। निजी अस्पताल से शव जिला अस्पताल लाया गया और पोस्टमार्टम कक्ष में रखा गया। सीएसपी मिश्रा के अनुसार चाकू मारने वालों की तलाश में कुछ स्थानों पर दबिश दी गई है, लेकिन उनका पता नहीं चल पाया। जल्द ही दोनों हमलावरों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed