फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Ujjain News ›   Ujjain News Rakhi will be tied to Baba Mahakal first in Bhasma Aarti on Wednesday morning

Ujjain News: बुधवार सुबह भस्म आरती में सबसे पहले बाबा महाकाल को बंधेगी राखी, चढ़ेगा सवा लाख लड्डूओं का महाभोग

Tue, 29 Aug 2023 10:56 PM IST
अरविंद कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, उज्जैन
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, उज्जैन Published by: अरविंद कुमार Updated Tue, 29 Aug 2023 10:56 PM IST
सार

धार्मिक नगरी उज्जैन में हर तीज त्योहार की शुरुआत बाबा महाकाल के आंगन से होती है। सर्वप्रथम भक्त जन बाबा महाकाल के साथ धूमधाम से त्योहार मनाते हैं। उसके बाद यह त्योहार नगर ही नहीं, बल्कि पूरे देश भर में मनाया जाता है।

विज्ञापन
Ujjain News Rakhi will be tied to Baba Mahakal first in Bhasma Aarti on Wednesday morning
बाबा महाकाल को बंधेगी राखी - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

इन दिनों कालों के काल बाबा महाकाल के दरबार में रक्षाबंधन त्योहार की तैयारियां जोर-शोर से जारी है। जहां एक ओर रक्षाबंधन पर बाबा महाकाल को अर्पित किए जाने वाले सवा लाख लड्डू बनकर तैयार हो चुके हैं। वहीं दूसरी ओर बाबा महाकाल के हाथों में बंधने वाली राखी भी तैयार हो चुकी है, जिसे पुजारी परिवार की महिलाएं श्रावण शुक्ल पक्ष की पूर्णिमा पर भस्म आरती के पहले ब्रह्म मुहूर्त में राजाधिराज महाकाल को राखी बांधकर विश्व की रक्षा की कामना करेंगी।

विज्ञापन


विज्ञापन


जो पुजारी श्रावण के दिनों में बाबा की भस्म आरती करते हैं, उन्हीं के परिवार की महिलाएं व बहनें राखी बांधने बाबा के कक्ष में जाती हैं। यह महिलाएं बाबा का मंगलगान कर उन्हें राखी बांधती है और फिर बाबा के प्रसाद से ही यह व्रत खोलती हैं। यह परंपरा कई साल से चली आ रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन


रात दो बजे ही पहुंच जाते हैं मंदिर
महाकाल को राखी बांधने के लिए पुजारी परिवार की महिलाएं देर रात दो बजे ही मंदिर पहुंच जाती हैं। वे राखी बांधने तक मंत्रोच्चार करती हैं। राखी बांधने के बाद महाकाल से मिले प्रसाद से ये महिलाएं व्रत खोलती हैं। इसके बाद परिवार के भाइयों को राखी बांधी जाती है।


सवा लाख लड्डूओं का लगेगा महाभोग
श्री महाकालेश्वर मंदिर मे 30 अगस्त 2023 को श्रावण पूर्णिमा के अवसर पर बाबा महाकाल को सवा लाख लड्डूओं का महाभोग लगेगा। वहीं, सुबह होने वाली भस्म आरती के दौरान बाबा महाकाल को सबसे पहले राखी बंधेगी। भस्म आरती के बाद से ही श्रद्धालुओं को महाभोग दर्शन और प्रसाद का वितरण शुरू हो जाएगा। श्रावण पूर्णिमा रक्षाबंधन पर विश्व प्रसिद्ध श्री महाकालेश्वर मंदिर में पुजारी परिवार द्वारा बाबा महाकाल को सवा लाख लड्डूओं का महाभोग लगाया जाता है। यह परंपरा सालों से चली आ रही है। इसी क्रम में इस बार भी भस्मआरती करने वाले पुजारी परिवार द्वारा राजाधिराज महाकाल को सवा लाख लड्डूओं का भोग अर्पण किया जाएगा। 

पंडित महेश पुजारी ने बताया कि परंपरा से राजा महाकाल को श्रावण पूर्णिमा पर सबसे पहले राखी बांधी जाती है। भस्मारती के दौरान भगवान को राखी बांधने के पश्चात लड्डूओं का महाभोग लगेगा। लड्डू प्रसादी तैयार करने में पुजारी परिवार के साथ ही कई भक्तों द्वारा भी सामग्री दी जाती है, जिसे प्रसाद में शामिल किया जाता है। भस्म आरती के पश्चात सुबह दर्शन को आने वाले श्रद्धालुओं को प्रसाद वितरण किया जाता है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed