फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Ujjain News ›   Ujjain News: Prayers to Mahakal for good rains, five-day Maharudra rituals begin

Ujjain News: अच्छी बारिश की कामना के लिए महाकाल से प्रार्थना, पांच दिवसीय महारूद्र अनुष्ठान शुरू

Thu, 23 Jun 2022 06:42 PM IST
चंद्रप्रकाश शर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, उज्जैन
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, उज्जैन Published by: चंद्रप्रकाश शर्मा Updated Thu, 23 Jun 2022 06:42 PM IST
सार

महाकालेश्वर मंदिर में गुरुवार से पांच दिवसीय महारुद्र अनुष्ठान शुरू हुआ। अच्छी बारिश की कामना के लिए यह अनुष्ठान किया जा रहा है। पहले दिन कलेक्टर आशीष सिंह सपत्नीक अनुष्ठान में शामिल हुए। 

विज्ञापन
Ujjain News: Prayers to Mahakal for good rains, five-day Maharudra rituals begin
कलेक्टर आशीष सिंह सपत्नीक शामिल हुए अनुष्ठान में - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

मानसून की आमद हो चुकी है लेकिन अभी तक जोरदार बारिश नहीं हो सकी है। इसके लिए अब महाकालेश्वर भगवान से प्रार्थना की जा रही है। महाकालेश्वर मंदिर में गुरुवार को सुबह भोग आरती के बाद भगवान महाकाल का पूजन अर्चन कर महारुद्र अनुष्ठान शुरू हुआ। महारुद्र अनुष्ठान के दौरान बाबा महाकाल पर सहस्त्र जलधारा प्रवाहित होगी। अनुष्ठान देश प्रदेश व शहर में अच्छी बारिश की कामना के लिए किया जा रहा है। अनुष्ठान के पहले दिन कलेक्टर आशीष सिंह ने सपत्नीक पूजन अर्चन किया।
विज्ञापन


जानकारी के मुताबिक अच्छी बारिश की कामना को लेकर गुरुवार से महाकालेश्वर मंदिर में महारूद्र अभिषेक अनुष्ठान शुरू हुआ। पांच दिवसीय अनुष्ठान 23 से 27 जून तक चलेगा। इस दौरान मंदिर के 16 पुजारी 22 पुरोहित सहित 55 पंडित द्वारा नंदी हॉल में रुद्राभिषेक करेंगे। प्रतिदिन सुबह 11 से दोपहर 3 बजे तक पाठ होगा। महा रुद्राभिषेक की पूर्णाहुति 27 जून को भावनात्मक अनुष्ठान के साथ होगी। 23 से 27 जून तक अनुष्ठान के दौरान गर्भगृह में प्रवेश नहीं हो सकेगा। 
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed